Search
Close this search box.

IND vs SA 3rd ODI Stats Review: संजू सैमसन ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IND vs SA 3rd ODI Stats Review: संजू सैमसन ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास
IND vs SA 3rd ODI Stats Review: संजू सैमसन ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास

India vs South Africa 3rd ODI: संजू सैमसन (Sanju Samson) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे में 78 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली। स्कोर की बात करें तो भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 296 रन बनाए थे।

भारत की तरफ से संजू सैमसन ने 108 रनों की शतकीय पारी खेली। 297 रन का लक्ष्य भेदने उतरे प्रोटियाज को भारत ने 218 के स्कोर पर ढेर कर दिया। अर्शदीप सिंह ने 30 रन के बदले 4 विकेट चटकाए। इस मैच में बने रिकॉर्ड और आंकड़ों की चर्चा आगे की गई है।

IND vs SA 3rd ODI: आंकड़ों और रिकॉर्ड पर एक नजर

संजू सैमसन ने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 86 रनों के अपने पिछले बेस्ट स्कोर को पीछे छोड़ते हुए 108 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाने वाले संजू आठवें भारतीय बने। पूरी लिस्ट यहां देखें।

विराट कोहली के बाद संजू सैमसन नंबर 3 पर साउथ अफ्रीका के विरुद्ध उसी की सरजमीं पर वनडे शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।

अर्शदीप सिंह (4/30) साउथ अफ्रीका में साउथ अफ्रीका खिलाफ वनडे में दो बार 4 प्लस विकेट लेने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।

रजत पाटीदार ने वनडे में डेब्यू किया। वे भारत के लिए वनडे डेब्यू करने वाले 255वें खिलाड़ी बने।

ये भी पढ़ें | IND vs SA: सैमसन के शतक के बाद अर्शदीप का चौका, तीसरा वनडे जीतकर भारत ने 2-1 से किया सीरीज पर कब्जा

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज टोनी डिजॉर्जी 81 रनों की पारी खेल वनडे करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया।

77 गेंदों में 52 रन की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा ने वनडे जीवन की पहली फिफ्टी लगाई।

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम ने वनडे में 50 छक्के पूरे कर लिए हैं।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें