Search
Close this search box.

IND vs SA 3rd ODI: संजू सैमसन ने जड़ा पहला वनडे शतक, इस खास लिस्ट में हुए शामिल

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IND vs SA 3rd ODI: संजू सैमसन ने जड़ा पहला वनडे शतक, इस खास लिस्ट में हुए शामिल
IND vs SA 3rd ODI: संजू सैमसन ने जड़ा पहला वनडे शतक, इस खास लिस्ट में हुए शामिल

Sanju Samson ODI Century: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी संजू सैमसन ने शतक जड़ दिया है। उन्होंने 108 रनों की शतकीय पारी खेली। इस शतक की मदद से शुरुआत में जल्द-जल्दी विकेट गंवाने के बाद भी भारत 300 के करीब पहुंचने में कामयाब रहा। भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट खोने के बाद 296 रनों का स्कोर खड़ा किया।

IND vs SA 3rd ODI: संजू सैमसन ने जड़ा पहला वनडे शतक

आखिरकार संजू सैमसन (Sanju Samson) ने वनडे करियर का पहला शतक पूरा किया। उन्होंने पार्ल में 114 गेंदों में 108 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले। इस मैच के पहले संजू ने 13 पारियों में 3 बार पचास प्लस पारी खेली थी। पर वे इन पारियों को शतक में तब्दील नहीं कर पाए थे। लेकिन इस बार उन्होंने सारी खामियों को पीछे छोड़ते हुए 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।

इसके पहले वनडे में सैमसन के नाम 86 रनों की सर्वोच्च पारी दर्ज थी। उन्होंने 2022 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध लखनऊ में 86 रनों की नाबाद खेली थी। 16 मैचों की 14 पारियों में अब संजू के नाम 1 शतक और 3 अर्धशतक हो गए हैं। इसके अलावा वे 56.66 की औसत से 510 रन भी अपने नाम कर चुके हैं।

खास लिस्ट में दर्ज संजू सैमसन का नाम

संजू सैमसन उन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर शतक लगाने का कारनामा किया है। वे ऐसा करने वाले आठवें भारतीय बने। 17 वनडे में 3 सेंचुरी जमाने वाले विराट कोहली इस फेहरिस्त में टॉप पर हैं। कोहली डरबन (112), केपटाउन (169*) और सेंचुरियन (129*) में शतक लगा चुके हैं।

साउथ अफ्रीका में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे शतक लगाने वाले भारतीय

खिलाड़ीपारीकहांकब
विराट कोहली112
160*
160*
डरबन
केपटाउन
सेंचुरियन
2018
शिखर धवन109जोहनसबर्ग2018
सौरव गांगुली127जोहनसबर्ग2001
यूसुफ पठान105सेंचुरियन2011
वेंकट रमन114सेंचुरियन1992
रोहित शर्मा115केबरहा2018
सचिन तेंदुलकर101जोहनसबर्ग2001
संजू सैमसन108पार्ल2023

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें