Search
Close this search box.

IPL 2024 Dhoni vs Kohli: आज धोनी और कोहली में लगेगी छक्कों की रेस, कौन मारेगा बाजी?

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

IPL 2024 Dhoni vs Kohli: पहले मैच में 2 बड़ी टीमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आज एमए चिदंबरम स्टेडियम में भिड़ेंगी। एमएस धोनी (MS Dhoni) ने सबको चौंकाते हुए चेन्नई की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।

उधर विराट कोहली (Virat Kohli) पहले ही आरसीबी की कप्तानी त्याग चुके हैं। भले ही इन दिग्गजों के बीच कप्तानी की टक्कर देखने को न मिले। लेकिन इनके बीच बल्ले की लड़ाई जरुर जारी रहेगी।

एक ऐसी ही रेस आज चेन्नई बनाम बेंगलुरु (CSK vs RCB) के मैच में देखने को मिल सकती है। जहां आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में कोहली धोनी से आगे निकल सकते हैं। एक तरफ कोहली ने जहां 237 मैचों में 234 छक्के लगाए हैं। वहीं दूसरी तरफ के धोनी के बल्ले से 250 मैचों में 239 सिक्स देखने को मिले। दोनों खिलाड़ियों के बीच महज 5 छक्कों का अंतर है।

ये भी पढ़ें | IPL 2024: आज कोहली के निशाने पर 2 महारिकॉर्ड, धवन को पछाड़ बन सकते हैं नंबर 1 बल्लेबाज

Dhoni vs Kohli: क्या धोनी से आगे निकल पाएंगे कोहली?

चूंकि विराट कोहली आरसीबी के लिए ओपनिंग करते हैं। ऐसे में उनके पास खेलने के लिए ज्यादा गेंदे रहती हैं। जब कोहली का बल्ला चलता है तो उनको रोकना मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति में कोहली के बल्ले से चौकों-छक्कों की बारिश भी तय होती है। वहीं दूसरी ओर एमएस धोनी ज्यादातर नंबर 7 पर बैटिंग के लिए आते हैं। उनके पास खेलने के लिए कम गेंदे होती हैं।

वैसे तो धोनी बड़े-बड़े छक्के लगाने में माहिर हैं। लेकिन हालिया परिस्थितियों को देखकर तो यही लगता है कि सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में कोहली आज नहीं तो कल धोनी को पीछे छोड़ देंगे।

ये भी पढ़ें | IPL 2024 CSK vs RCB: डरावना है एमए चिदंबरम स्टेडियम में RCB का रिकॉर्ड, देखें आंकड़े

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के का लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 142 मैचों में 357 छक्के लगाए। दूसरे नंबर पर 257 सिक्स लगाने वाले रोहित शर्मा मौजूद हैं। रोहित गेल से 100 छक्कों से पीछे चल रहे हैं। तीसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स ने 251 छक्के लागए हैं। इसके बाद एमएस धोनी (239) और विराट कोहली (234) काबिज हैं।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें