आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में मुंबई को बढ़त, आरसीबी की हालत खस्ता

Manoj Kumar

April 12, 2024

आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में मुंबई को बढ़त, आरसीबी की हालत खस्ता

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस पटरी पर लौट आई है। शुरुआत के तीन मैच लगातार हारने के बाद उन्होंने अगले दोनों मैच में जीत हासिल की। एमआई की पलटन ने पहले दिल्ली कैपिटल्स और अब 25वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से मात दी। पांच विकेट झटकने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच बने।

टॉस हारने के बाद आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196/8 का स्कोर खड़ा किया था। उनके लिए कैप्टन फाफ डुप्लेसिस (61) के अलावा रजत पाटीदार ने 50 और दिनेश कार्तिक ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। 21 रन देकर बुमराह ने पांच शिकार किए। जवाब में ईशान किशन की 69 और सूर्यकुमार यादव की 52 रन की पारी की मदद से मुंबई ने 27 गेंद और 7 विकेट रहते मैच जीत लिया। इस जीत से उनको दो अंक मिले। स्कोरकार्ड समरी यहां देखें

आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस का हाल

दो अंक हासिल करते ही मुंबई के कुल चार अंक हो गए। पांच मैचों में अब उनके नाम दो जीत और तीन हार है। आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स को पछाड़ मुंबई इंडियंस एक स्थान की बढ़त के बाद सातवें पायदान पर आ गया है। पंजाब चार पॉइंट्स के साथ आठवें पायदान पर खिसक गया है।

ये भी पढ़ें | जसप्रीत बुमराह के सिर सजी आईपीएल 2024 पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप का हाल

उधर आरसीबी की हालत और ज्यादा खराब हो गई है। उनको लगातार चौथा मैच गंवाना पड़ा। जबकि 6 मैचों में उनकी ये कुल पांचवीं हार है। आरसीबी को एकमात्र जीत पंजाब के खिलाफ मिली थी। दो अंकों के साथ वे टेबल में नौवें नंबर पर हैं। उनके नीचे दसवें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है। दिल्ली के खाते में पांच मैच में एक जीत और चार हार दर्ज है।

पहले नंबर पर राजस्थान रॉयल्स का कब्जा कायम है। पांच मैचों में उनके 8 अंक हैं। अभी तक और कोई टीम आठ अंक नहीं बना सकी है। इसके बाद क्रमशः कोलकाता नाइट राइडर्स , लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सन राइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस मौजूद हैं। इन सभी टीमों के 6-6 अंक हैं।

25वें मैच के बाद ऐसा है पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारपॉइंट्सNRR
1. राजस्थान रॉयल्स54180.871
2. कोलकाता नाइट राइडर्स43161.528
3. लखनऊ सुपर जायंट्स43160.775
4. चेन्नई सुपर किंग्स53260.666
5. सनराइजर्स हैदराबाद53260.344
6. गुजरात टाइटंस6336-0.637
7. मुंबई इंडियंस5234-0.073
8. पंजाब किंग्स5234-0.196
9. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु6152-1.124
10. दिल्ली कैपिटल्स5142-1.370
Photo of author

Manoj Kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।