Search
Close this search box.

IND vs PAK: विराट कोहली के हाथों टूटा एमएस धोनी का छक्कों का अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

IND vs PAK: विराट कोहली के हाथों टूटा एमएस धोनी का छक्कों का अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
IND vs PAK: विराट कोहली के हाथों टूटा एमएस धोनी का छक्कों का अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

रविवार को टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के 16वें मुकाबले में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान पर 4 विकेट से अकल्पनीय जीत हासिल की। जीत के हारो रहे विराट कोहली ने 53 गेंदों में 82 नाबाद रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। इन छक्कों की बदौलत कोहली ने एमएस धोनी का छक्के का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विराट कोहली ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने अपनी पारी का पहला छक्का 12वें ओवर में मोहम्मद नवाज़ की बॉल पर जड़ा। इसके बाद उन्होंने 19वां ओवर करने आए हैरिस रौफ की बाउंसर को छक्के के लिए उड़ा दिया। इस मनमोहक छक्के के साथ ही टी20 इंटरनेशनल में विराट डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

ये भी पढ़ें | भारत बनाम पाकिस्तान मैच में बने 10 महारिकॉर्ड, अकेले किंग कोहली के बल्ले से टूटे 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड

कोहली ने 19 पारियों में डेथ ओवर्स यानी अंतिम 4 ओवर्स में 15 बार गेंद को छक्के के लिए भेजा है। उन्होंने इस मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने 22 पारियों में 12 छक्के लगाए थे। इस सूची में 9 छक्के लगाने वाले दिनेश कार्तिक तीसरे, 8 छक्के लगाने वाले युवराज सिंह चौथे और 7 छक्के लगाने वाले हार्दिक पांड्या पांचवें नंबर पर हैं।

डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

विराट कोहली- 15 छक्के

एमएस धोनी- 12 छक्के

दिनेश कार्तिक- 9 छक्के

युवराज सिंह- 8 छक्के

हार्दिक पांड्या- 7 छक्के

ये भी पढ़ें | IND vs PAK: चेज मास्टर कोहली के दम पर भारत ने जीता सांस रोक देने वाला मुकाबला, पाकिस्तान को 4 विकेट हराया

मैच की बात करे तो पाकिस्तान ने 8 विकेट खोने के बाद भारत को 160 रनों का लक्ष्य दिया था। प्लेयर ऑफ द मैच विराट कोहली की 82 रनों की फिफ्टी के दम पर भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर लक्ष्य पूरा कर लिया।

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो