Search
Close this search box.

IND vs ENG 1st Test: 600 छक्कों की दहलीज पर रोहित शर्मा, दांव पर लगे हैं ऐसे ही 7 बड़े रिकॉर्ड

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IND vs ENG 1st Test: 600 छक्कों की दहलीज पर रोहित शर्मा, दांव पर लगे हैं ऐसे ही 7 बड़े रिकॉर्ड
IND vs ENG 1st Test: 600 छक्कों की दहलीज पर रोहित शर्मा, दांव पर लगे हैं ऐसे ही 7 बड़े रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच पहला टेस्ट मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 25 जनवरी को खेला जाएगा। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 600 छक्कों का महारिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर हैं। साथ ही आर अश्विन (R Ashwin) भी बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। आगे हम उन रिकॉर्ड पर नजर डालेंगे जो भारत वर्सेस इंग्लैंड पहले टेस्ट में बन सकते हैं।

600 छक्कों के करीब रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा जब इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में उतरेंगे तब उनकी नजरें 600 छक्के लगाने पर होगी। इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित 600 छक्कों के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से महज 10 छक्के दूर हैं। वह 467 टेस्ट की 489 पारियों में 590 सिक्स लगा चुके हैं। ऐसे में अंग्रेजों के विरुद्ध पहले टेस्ट में 10 छक्के जड़ते ही रोहित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

रोहित के नीचे वेस्टइंडीज के क्रिस गेल विराजमान हैं। गेल रोहित के बाद 500 प्लस छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। क्रिस गेल ने 483 मैचों में 553 सिक्स मारे थे।

ये भी पढ़ें | Rajiv Gandhi Stadium Test Stats and Record: पहले बैटिंग या बॉलिंग, पेस या स्पिन, कौन मारेगा बाजी? जानिए आंकड़े

इन 7 बड़े रिकॉर्ड पर रहेगी नजर

490 विकेट ले चुके भारत के ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को 500 विकेट पूरे करने के लिए 10 विकेट की जरुरत है। अनिल कुंबले (619) के बाद वे 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय होंगे।

आर अश्विन इंग्लैंड के विरुद्ध 19 टेस्ट की 35 इनिंग्स में 88 विकेट ले चुके हैं। अंग्रेजों के खिलाफ उनको विकटों का शतक पूरा करने के लिए 12 विकेट की जरुरत है।

119 रन बनाते ही रोहित इंग्लैंड के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय करियर में 2000 रन पूरे कर लेंगे। 44 मैचों की 51 पारी में उन्होंने 1881 रन बना लिए हैं।

एक पारी में 5 विकेट चटकाते ही अश्विन (34) सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल करने वाले संयुक्त भारतीय बन जाएंगे। अनिल कुंबले 35 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कमाल दिखा चुके हैं।

ये भी पढ़ें | Rajiv Gandhi Stadium Test Record: राजीव गांधी स्टेडियम के टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाज और गेंदबाज की सूची

अगर अश्विन 14 विकेट लेने में कामयाब रहते हैं, तो वह अनिल कुंबले को पीछे छोड़ भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल अश्विन के नाम 337 और कुंबले के नाम 350 विकेट हैं।

30 रन बनाते ही जो रूट भारत के विरुद्ध टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। 2555 रनों के साथ रिकी पोंटिंग यहां सबसे आगे हैं। रूट के खाते में 2526 रन दर्ज हैं।

बेन स्टोक्स (297) को टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने के लिए 3 विकेट की जरुरत है।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें