Search
Close this search box.

IND vs AFG: अफगानिस्तान का 3-0 से पत्ता साफ, डबल सुपरओवर से निकला नतीजा, टीम इंडिया ने मारी बाजी

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IND vs AFG: अफगानिस्तान का 3-0 से पत्ता साफ, डबल सुपरओवर से निकला नतीजा, टीम इंडिया ने मारी बाजी
IND vs AFG 3rd T20I Tie

भारत ने अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से जीत ली है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक नहीं बल्कि दो सुपरओवर खेले गए। पहला सुपरओवर टाई हुआ। इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरा सुपरओवर जीतकर मैच भी जीत लिया।

इसके पहले तीसरे और आखिरी टी20 में भारत ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के शतक की मदद से 212 रन बनाए थे। जवाब में अफगानिस्तान ने गुलबदीन नैब के ताबड़तोड़ अर्धशतक के दम पर 6 विकेट पर 212 रन बनाकर मैच टाई कर दिया।

भारत ने जीता दूसरा सुपरओवर

टीम इंडिया ने दूसरा सुपरओवर जीतकर तीसरा टी20 भी जीत लिया। पहले सुपरओवर के दौरान अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 6 गेंद में एक विकेट पर 16 रन बनाए। गेंदबाजी मुकेश कुमार ने की। जवाब में भारत ने भी 16 रन बनाए और सुपरओवर भी टाई हो गया। 2 छक्के की मदद से रोहित शर्मा 13 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए।

इसके बाद दूसरा सुपरओवर फेंका गया। भारत की तरफ से रोहित और रिंकू सिंह बैटिंग के लिए उतरे। जबकि फरीद अहमद गेंदबाजी के लिए आए। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 गेंदों में दो विकेट पर 11 रन जोड़े। रन आउट होने के पहले रोहित ने एक चौका और एक छक्का लगाते हुए 11 रन जड़े। जबकि रिंकू एक गेंद खेलने के बाद शून्य पर आउट हो गए।

जवाब में रवि बिश्नोई ने 3 गेंद में एक रन देकर मोहम्मद नबी (0) और रहमानउल्लाह गुरबाज (0) को आउट कर भारत को विजयी बना दिया।

ये भी पढ़ें | रोहित शर्मा ने जमाया 5वां शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, बने दुनिया के ऐसे नंबर 1 बल्लेबाज

नैब के दम पर अफगानिस्तान ने टाई किया मैच

213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 6 विकेट पर 212 रन बनाए। नतीजतन मैच टाई हो गया। स्कोर की बात करे तो मेहमानों की ओर से रहमानउल्लाह गुरबाज और इब्राहीम जादरन ने 93 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। गुरबाज और जादरन 50-50 रन बनाकर आउट हुए। गुलबदीन नैब मैच को अंतिम गेंद तक लेकर गए।

आखिरी ओवर में अफगानिस्तान को 19 रन चाहिए थे। 2 वाइड समेत गुलबदीन नैब ने मुकेश कुमार के आखिरी ओवर की 5 गेंदों में 16 रन निकाले। आखिर ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 2 रन की जरूरत थी। लेकिन नैब 2 रन लेने में सफल हुए। गुलबदीन नैब 23 गेंदों में 55 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। इसके अलावा मोहम्मद नबी ने 2 चौके और 3 छक्के जड़ते हुए 16 गेंद में 34 रन मारे।

टीम इंडिया के लिए वॉशिंग्टन सुंदर ने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटके। आवेश खान और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट हाथ लगा।

ये भी पढ़ें | IND vs AFG: रोहित शर्मा का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बने नंबर 1 कप्तान

रोहित शर्मा-रिंकू सिंह की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी

रोहित शर्मा और रिंकू सिंह की पांचवें विकेट के 95 गेंदों में 190 रनों की साझेदारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 212 रनों का विराट स्कोर खड़ा किया। बता दें कि किसी भी विकेट के लिए टी20आई में ये भारत की सबसे बड़ी साझेदारी है। इसके पहले संजू सैमसन और दीपक हुडा ने आयरलैंड के खिलाफ 2022 में 176 रन जोड़े थे।

पहले दोनों मैच में शून्य पर आउट होने वाले रोहित हिटमैन ने पांचवां टी20आई शतक जमाते हुए 69 बॉल में 121 नाबाद रन जड़े। उनकी इस पारी में 11 चौके और 8 छक्के देखने को मिले। रिंकू सिंह ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय जीवन का दूसरा अर्धशतक लगाया। वह 2 चौके और 6 छक्के की मदद से 39 गेंदों में 69 रन बनाकर नॉटआउट वापस लौटे।

इसके पहले भारत ने 27 गेंदों में 22 रन पर 4 विकेट खो दिए थे। जहां विराट कोहली और संजू सैमसन ने बिना खाता खोले आउट हुए। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 4 और शिवम दुबे ने एक रन बनाए।

अफगानिस्तान के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फरीद अहमद ने तूफ़ानी गेंदबाजी की। उन्होंने कोहली-यशस्वी समेत 3 विकेट चटकाए। 4 ओवर के कोटे में उन्होंने 5 रन प्रतिओवर की दर से 20 रन खर्च किए। एक विकेट अजमतउल्लाह ओमरजई ने लिया।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें