Search
Close this search box.

IND vs AFG: रोहित शर्मा का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बने नंबर 1 कप्तान

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IND vs AFG: रोहित शर्मा का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बने नंबर 1 कप्तान
IND vs AFG: रोहित शर्मा का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बने नंबर 1 कप्तान

भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के बीच तीन मैचों की टी20 श्रृंखला का तीसरा मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले बैटिंग चुनी। 22 रन पर 4 विकेट खोने के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने रिंकू सिंह के साथ मोर्चा संभाला।

इस दौरान रोहित शर्मा ने धुआंधार बैटिंग का नजारा पेश करते हुए अर्धशतक जड़ दिया। 89 रनों की नाबाद पारी का पांचवां छक्का उड़ाते ही रोहित ने बतौर कप्तान टी20 में सबसे ज्यादा छक्का (Most T20 sixes as captain) जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान जैसे ही पांचवां छक्का लगाया, वे टी20I में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के इयान मॉर्गन और ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया।

भारत-अफगानिस्तान तीसरा टी20 शुरू होने के पहले 72 टी20 मैचों में 86 छक्के लगाने वाले इयान मॉर्गन पहले नंबर पर थे। जबकि 82 छक्कों के साथ एरॉन फिंच रोहित के साथ दूसरा स्थान साझा कर रहे थे। अब कप्तान के तौर पर रोहित हिटमैन ने 54 टी20 मैचों की 54 इनिंग्स में 87 छक्के जड़ दिए हैं। इस दौरान उन्होंने 32.97 की औसत से 1616 रन भी अपने नाम किए। बतौर कप्तान रोहित के खाते में 2 शतक और 10 अर्धशतक दर्ज हैं।

बतौर कप्तान T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

बल्लेबाजमैचरनऔसतछक्के
रोहित शर्मा52161632.9787
इयान मॉर्गन72146927.7186
एरॉन फिंच76223632.4082
रमेश सतीशन38119738.6161
विराट कोहली50157047.5759

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें