Search
Close this search box.

ग्लेन फिलिप्स ने खेली ऐतिहासिक पारी, शतक जड़ बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के इकलौते खिलाड़ी

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
ग्लेन फिलिप्स ने खेली ऐतिहासिक पारी, शतक जड़ बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के इकलौते खिलाड़ी
ग्लेन फिलिप्स ने खेली ऐतिहासिक पारी, शतक जड़ बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के इकलौते खिलाड़ी

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 65 रनों से हरा दिया है। सिडनी में आयोजित इस मैच के जीत के हीरो ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) रहे, जिनके बल्ले से टी20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा शतक निकला। फिलिप्स ने 64 गेंदों में 104 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए।

ग्लेन फिलिप्स बने दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज

ग्लेन फिलिप्स टी20 वर्ल्ड कप में नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 9 खिलाड़ियों द्वारा 10 शतक निकले हैं। क्रिस गेल अकेले बल्लेबाज हैं, जिनके नाम इस फॉर्मेट के विश्व कप में 2 शतक दर्ज हैं।

लेकिन मजेदार बात है कि न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को छोड़ ये सभी शतक या तो ऑपनर्स के बल्ले से या फिर नंबर 3 के बल्ले से निकले हैं। ये पहला मौका जब किसी खिलाड़ी ने नंबर 4 पर आकर सैकड़ा जड़ दिया।

ये भी पढ़ें | टी20 वर्ल्ड कप 2022: फिलिप्स के शतक के बाद बोल्ट की रफ्तार में उड़ा श्रीलंका, न्यूजीलैंड ने 65 रन से जीता मैच

एकतरफा रहा मुकाबला

टूर्नामेंट का 27वां मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स की 104 रनों की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रनों का स्कोर बनाया। कासुन रजिता ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड के लेफ्ट आर्म पेसर ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 4 विकेट लेकर श्रीलंका की पारी तहसनहस कर दी। बोल्ट के शुरुआती झटकों से श्रीलंका अंत तक उबर नहीं पाया और 19.2 ओवर में 102 रनों पर ढेर हो गया। उनके लिए कप्तान दासुन शनाका ने 35 और भानुका राजपक्षे ने 34 रन बनाए।

ये भी पढ़ें | IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप में एक हजारी बनने के बेहद करीब विराट कोहली, बस इतने रनों की जरूरत

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें