Search
Close this search box.

World Cup 2023: सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की रेस में 3 खिलाड़ी शामिल, ये धुरंधर सबसे आगे

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
World Cup 2023: सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की रेस में 3 खिलाड़ी शामिल, ये धुरंधर सबसे आगे
World Cup 2023: सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की रेस में 3 खिलाड़ी शामिल, ये धुरंधर सबसे आगे

World Cup 2023: विश्व कप 2023 नॉकआउट स्टेज में पहुंच गया है। नॉकआउट राउंड में पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड 15 नवंबर को मुंबई में खेलेंगे। इसके बाद कोलकाता की मेजबानी में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा।

इन दोनों मुकाबलों के दौरान एक वर्ल्ड कप सीजन में सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड खतरे में आ गया है। सचिन ने 2003 विश्व कप में 11 मैचों में 61.18 की औसत से 673 रन अपने नाम किए थे। तब उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक जमाए थे। आइए देखते हैं वो कौन से 3 सबसे बड़े दावेदार हैं जो मास्टर ब्लास्टर के इस विश्व कीर्तिमान को ध्वस्त कर सकते हैं।

सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 3 दावेदार रेस में

3. रचिन रवींद्र– अपना पहला विश्व कप खेल रहे न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने सभी को अच्छा खासा प्रभावित किया है। वर्ल्ड कप 2023 में 9 मैच खेलने के बाद उन्होंने 70.62 की औसत से 565 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 2 अर्धशतक देखने को मिले।

सचिन के इस रिकॉर्ड से अब रचिन 109 रन दूर रह गए हैं। भारत के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में वे शतक जड़ इस मुकाम को हासिल कर सकते हैं।

2. क्विंटन डिकॉक– इस सीजन ताबड़तोड़ 4 शतक जड़ने वाले क्विंटन डिकॉक सचिन के माइलस्टोन के काफी नजदीक पहुंच गए हैं। टूर्नामेंट में 9 पारियों में उन्होंने 65.66 की औसत से 591 रन बना लिए हैं। डिकॉक 100, 109, 174 और 114 रनों के चार सैकड़े जमा चुके हैं।

इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे पायदान पर मौजूद डिकॉक को सचिन से आगे निकलने के लिए 83 रन और चाहिए।

ये भी पढ़ें | IND vs NZ Semifinal: भारत या न्यूजीलैंड किसने मारी ज्यादा बाजी? देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

1. विराट कोहली- सचिन के एक विश्व कप सीजन में सर्वाधिक रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की रेस में भारत के विराट कोहली सबसे आगे नजर आ रहे हैं। इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वाले बल्लेबाजों में कोहली नंबर वन हैं। 2 शतक 5 अर्धशतक के दम पर 9 पारियों में रनमशीन ने 594 रन अपने नाम कर लिए हैं।

अब अगर कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में 80 रन बना लेते हैं, तो वे सचिन को पीछे छोड़ एक वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें