Search
Close this search box.

IND vs SL 3RD ODI: विराट कोहली के निशाने पर विश्व कीर्तिमान, इतने रन बनाते ही बन जाएंगे विश्व के ऐसे पहले बल्लेबाज

IND vs SL 3RD ODI: विराट कोहली के निशाने पर विश्व कीर्तिमान, इतने रन बनाते ही बन जाएंगे विश्व के ऐसे पहले बल्लेबाज
IND vs SL 3RD ODI: विराट कोहली के निशाने पर विश्व कीर्तिमान, इतने रन बनाते ही बन जाएंगे विश्व के ऐसे पहले बल्लेबाज

टीम इंडिया रविवार को जब श्रीलंका (IND vs SL 3RD ODI) के खिलाफ तीसरे वनडे में उतरेगी तब विराट कोहली (Virat Kohli) की निगाहें एक बड़े विश्व कीर्तिमान पर होगी। विराट के पास सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के महारिकॉर्ड को तोड़कर नंबर वन बनने का सुनहरा अवसर होगा।

विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का विश्व का कीर्तिमान

विराट कोहली (Virat Kohli) ने श्रीलंका के खिलाफ गुवाहटी में खेले गए पहले वनडे में 113 रनों का शतक जड़ा था। घरेलू मैदान पर उनके बल्ले से ये 20वां सैकड़ा निकला था। तब उन्होंने होम ग्राउंड पर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी की थी।

ये भी पढ़ें | IND vs SL: रविवार को इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से महज एक कदम दूर

बताते चलें कि सचिन ने होम ग्राउंड पर 164 वनडे की 160 पारियों में 20 शतक लगाए थे। इस दौरान उन्होंने 48.11 की औसत से 6976 रन भी अपने नाम किए थे। उधर कोहली के खाते में 103 एकदिवसीय मैचों की 100 पारियों में 20 शतक हो गए हैं। उन्होंने 57.37 की औसत से 5137 रन बना लिए हैं।

इस स्थिति में तिरुवनंतपुरम की मेजबानी में होने वाले तीसरे मुकाबले में अगर रनमशीन कोहली 100 या उससे ज्यादा रन बोर्ड पर लगा देते हैं, तब वे 21 शतकों के साथ तेंदुलकर से आगे हो जाएंगे।

होम ग्राउंड पर सर्वाधिक शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला है, जिन्होंने 69 वनडे में 14 शतक मारे थे।

घर पर सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर (भारत)- 20

विराट कोहली (भारत)- 20

हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका)- 14

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)- 13

रॉस टेलर (न्यूजीलैंड)- 12

ये भी पढ़ें | IND vs NZ 2023: 18 जनवरी से 3 वनडे और 3 टी20, देखें शेड्यूल, ऑफिशियल स्क्वाड और प्रसारण जानकारी

ताजा कहानियां

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो