विराट कोहली ने 64 रनों की पारी खेल बनाया नया विश्व कीर्तिमान, 3 वर्ल्ड कप में किया ऐसा अनोखा कारनामा

विराट कोहली ने 64 रनों की पारी खेल बनाया नया विश्व कीर्तिमान, 3 वर्ल्ड कप में किया ऐसा अनोखा कारनामा
विराट कोहली ने 64 रनों की पारी खेल बनाया नया विश्व कीर्तिमान, 3 वर्ल्ड कप में किया ऐसा अनोखा कारनामा

बांग्लादेश के खिलाफ एडिलेड में टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 184 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। एक बार फिर नाबाद रहते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) ने 44 गेंदों में 64 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर का 36वां पचासा जमाया। 184 रनों के स्कोर में कोहली के अलावा ओपनिंग बैटर केएल राहुल ने 50 रन बनाए।

विराट कोहली का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

64 रनों का अर्धशतक जड़ने वाले टीम इंडिया के विराट कोहली के बल्ले से टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ये तीसरी पचास प्लस रनों की पारी है। इसके पहले उन्होंने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ 82 और नीदरलैंड के खिलाफ 62 रन बनाए थे। अब कोहली तीन टी20 वर्ल्ड कप में 3 या उससे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।

ये भी पढ़ें | IND vs BAN: विराट कोहली ने खत्म की महेला जयवर्धने की बादशाहत, हासिल किया टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा मुकाम

कोहली ने सबसे पहले 2014 के T20 विश्व कप में इस कारनामे को किया था। जहां उन्होंने 6 मैचों में 4 फिफ्टी जड़ते हुए 319 रन बनाए थे। इसके बाद साल 2016 में विराट ने 5 मैचों में 273 रन बनाए थे। तब उनके बल्ले से 3 अर्धशतकीय पारियां आई थी।

टी20 वर्ल्ड कप में 3 या उससे ज्यादा 50 प्लस की पारी

विराट कोहली- 3 बार (2014, 2016, 2022)

मैथ्यू हेडन- 2007

बाबर आजम- 2021

गौतम गंभीर- 2007

तिलकरतने दिलशान- 2009

महेला जयवर्धने- 2010

क्रिस गेल- 2012

मर्लोन सैम्युल्स- 2012

शेन वॉटसन- 2012

स्टीफन मायबर्ग- 2014

मोहम्मद रिज़वान- 2021

पाथुम निशांका- 2021

केएल राहुल- 2021

डेविड वॉर्नर- 2021

कोहली को छोड़ बाकी के खिलाड़ी केवल एक वर्ल्ड कप में 3 या उससे ज्यादा 50 प्लस पारी खेल पाए हैं।

ताजा कहानियां