Search
Close this search box.

WTC Points Table: इंग्लैंड पर 434 रन की रिकॉर्ड तोड़ जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलफटेर, भारत ने AUS को पछाड़ा

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

WTC Points Table 2023-2025: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में तीसरा टेस्ट 434 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया है। इस जीत के भारत सीरीज में 2-1 से आगे हो गया है। भारत ने इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में मेहमान टीम 112 रनों पर ऑलआउट हो गई। रनों के मामले में भारत को अब तक की सबसे बड़ी जीत हाथ लगी है। इसके पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 372 रन की जीत भारत की सबसे बड़ी जीत थी।

रोहित शर्मा (131) और रवींद्र जडेजा (112) के शतक के दम पर भारत ने पहली पारी में 445 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके बाद बेन डकेट की 153 रनों की धमाकेदार इनिंग के चलते इंग्लैंड ने 319 रनों का स्कोर पहली पारी में बनाया। भारत ने 126 रन की लीड अपने नाम की।

ये भी पढ़ें | IND vs ENG 3rd Test: 434 रन से जीता भारत, 2-1 से आगे, रोहित समेत 3 धुरंधरों का शतक, जडेजा ने खोला पंजा

दूसरी पारी रोहित शर्मा ने 430/4 के स्कोर पर घोषित कर दी। इस बार यशस्वी जायसवाल ने 214 रनों की पारी खेली और सीरीज का दूसरा दोहरा शतक जड़ा। जवाब में इंग्लैंड की टीम 122 रन बनाने के बाद मुकाबला 434 रन से हार गई।

WTC Points Table Updated: टॉप-2 में पहुंचा भारत

WTC Points Table: इंग्लैंड पर 434 रन की रिकॉर्ड तोड़ जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलफटेर, भारत ने AUS को पछाड़ा
WTC Points Table IND vs ENG 3rd Test

इंग्लैंड पर 434 रनों की जीत के बाद भारत वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC Points Table 2023-2025) में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। 7 टेस्ट मैचों में 4 जीत, 2 हार और 1 ड्रॉ के बाद भारत ने 50 अंक हासिल किए। भारत के 59.52 प्रतिशत अंक हो गए हैं। 55.00 प्रतिशत पॉइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर खिसक गई है। 4 मैचों में 3 जीत और एक हार के बाद न्यूजीलैंड पहले पायदान पर काबिज है।

ये भी पढ़ें | यशस्वी जायसवाल ने जड़ा लगातार दूसरा दोहरा शतक, बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड, रोहित का रिकॉर्ड भी तोड़ा

हाल ही में न्यूजीलैंड ने 2-0 से साउथ अफ्रीका का पत्ता साफ किया था। कीवी टीम के खाते में 36 अंक और 75.00 प्रतिशत अंक हैं। मैच हारने के बाद इंग्लैंड आठवें नंबर पर है। उनके 21.87 प्रतिशत पॉइंट्स हैं।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें