Search
Close this search box.

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा लगातार दूसरा दोहरा शतक, बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड, रोहित का रिकॉर्ड भी तोड़ा

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

दो टेस्ट मैचों में यशस्वी जायसवाल ने दूसरा दोहरा शतक (Yashasvi Jaiswal Double Hundred) जड़ दिया है। इंग्लैंड के विरुद्ध राजकोट में जायसवाल ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए शतक को दोहरा शतक में तब्दील किया। जायसवाल 231 गेंदों में 200 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के लगाए। यशस्वी के दोहरा शतक के साथ ही टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 398 रन बना लिए हैं। उनकी कुल बढ़त 524 रनों की हो गई है।

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का बैक-टू-बैक दोहरा शतक

7 टेस्ट की 13 पारी में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने दूसरा दोहरा शतक पूरा किया। जबकि उनके बल्ले से तीसरी बार 150 प्लस रन की पारी देखने को मिली। बता दें कि विशाखापत्तनम में दूसरे मैच की पहली इनिंग में जायसवाल ने 209 रनों की पारी खेल अपने टेस्ट जीवन का पहला दोहरा शतक लगाया था। इस बार यशस्वी ने राजकोट में डबल सेंचुरी पूरी की। उन्होंने अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गेंद पर छक्कों की हैट्रिक भी लगाई।

याद दिला दें कि तीसरे दिन 104 रन पर खेल रहे जायसवाल रिटायर्ड हर्ट होने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे। चौथे दिन शुभमन गिल (91) के रन आउट होने के बाद जायसवाल दोबारा मैदान पर आए और दोहरा शतक पूरा किया। 200 रनों की पारी के साथ यशस्वी जायसवाल ने 5 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।

ये भी पढ़ें | सबसे तेज 500 टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में भारत के 2 गेंदबाज शामिल

यशस्वी जायसवाल ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल लगातार 2 टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय हैं। उनसे पहले विनोद कांबली (224 vs इंग्लैंड, 227 vs जिम्बॉब्वे) और विराट कोहली (213, 243 vs श्रीलंका) भी लगातार 2 टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने का कमाल दिखा चुके हैं।

यशस्वी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा के 19 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रोहित ने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 19 छक्के लगाए थे। जायसवाल मौजूदा सीरीज में 20 छक्के लगा चुके हैं।

जायसवाल सबसे कम पारियों में 3 बार 150 रनों का आंकड़ा छूने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 13 पारियों में तीसरी बार 150 प्लस रनों की पारी खेली। इसके पहले चेतेश्वर ने 18 पारी में इस कारनामे को किया था।

जायसवाल ने एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 10 छक्के लगाकर उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू और मयंक अग्रवाल के 8 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

यशस्वी जायसवाल भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस सीरीज में 531 रन बना लिए हैं। सौरव गांगुली ने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ एक सीरीज में 3 मैच की 6 पारियों में 534 रन बनाए थे।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें