Search
Close this search box.

T20 World Cup 2024: अद्भुत रिकॉर्ड के करीब रोहित, बनेंगे 600 छक्के लगाने वाले दुनिया के अकेले खिलाड़ी

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

टीम इंडिया के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बड़ी-बड़ी पारी खेलने के अलावा बड़े-बड़े छक्के लगाने में भी उस्ताद हैं। आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को जब रोहित न्यूयॉर्क के मैदान पर उतरेंगे तब उनकी नजरें छक्कों के एक महान रिकॉर्ड पर होगी। जी हां टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले ही मैच में 600 छक्कों का अद्भुत रिकॉर्ड हिटमैन की रिकॉर्ड बुक में जुड़ सकता है।

दरअसल रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर के 472 मैचों में 597 छक्के लगा दिए हैं। उनको 600 सिक्स पूरे करने के लिए केवल तीन छक्के चाहिए। तीसरा छक्के जड़ते ही रोहित हिटमैन तीनों फॉर्मेट मिलाकर 600 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

ये भी पढ़ें | T20 World Cup 2024: 5 जून को IND vs IRE मैच, देखें भारत की बेस्ट प्लेइंग XI

रोहित के अंतर्राष्ट्रीय जीवन की बात करें तो उन्होंने 472 मैचों की 498 इनिंग्स में 18820 रन बनाए हैं। उन्होंने 48 शतक समेत चार दोहरे शतक अपने नाम किए। चार में तीन दोहरे शतक रोहित ने वनडे मैच में लगाए हैं। अब तक रोहित के बल्ले से निकले 597 छक्कों की बात करें तो उन्होंने वनडे में 323, टी20 में 190 और टेस्ट में 84 सिक्स जड़े हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

597 छक्कों के साथ रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके बाद क्रिस गेल ने 553 सिक्स मारे हैं। रोहित के बाद गेल 500 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। 476 छक्कों के साथ पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। इसके बाद न्यूजीलैंड के दो दिग्गज लिस्ट में शामिल हैं। ब्रेंडन मैकुलम ने 398 और मार्टिन गप्टिल ने 383 छक्के लगाए।

रोहित शर्मा- 597 छक्के
क्रिस गेल- 553 छक्के
शाहिद अफरीदी- 476 छक्के
ब्रेंडन मैकुलम- 398 छक्के
मार्टिन गप्टिल- 383 छक्के

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें