Search
Close this search box.

एक साल में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले भारतीय बने सूर्यकुमार, देखें टॉप-10 लिस्ट में कहां हैं किंग कोहली

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
एक साल में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले भारतीय बने सूर्यकुमार, देखें टॉप-10 लिस्ट में कहां हैं किंग कोहली
एक साल में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले भारतीय बने सूर्यकुमार, देखें टॉप-10 लिस्ट में कहां हैं किंग कोहली

रविवार को मेलबर्न में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उन्होंने 8 पॉइंट्स के साथ अपने ग्रुप में पहला स्थान पक्का किया। भारत की इस जीत के नायक सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल का 12वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 25 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के जड़ते हुए 61 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी के बदौलत सूर्यकुमार ने इस साल टी20I में 1000 रन भी पूरे कर लिए।

सूर्यकुमार यादव के एक साल में 1000 टी20 रन पूरे

सूर्यकुमार यादव जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। इस वर्ल्ड कप में वे 5 पारियों में 3 अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं। जिम्बाब्वे के साथ हुए पिछले मुकाबले में उन्होंने 61 रनों की पारी के दौरान साल 2022 में एक हजार टी20 अंतर्राष्ट्रीय रन भी पूरे कर लिए हैं। इस साल सूर्यकुमार ने 28 मैचों की 28 पारियों में 44.60 के औसत और 186 के स्ट्राइक रेट से 1026 रन बना लिए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 12 अर्धशतक निकले।

ये भी पढ़ें | टी20 वर्ल्ड कप 2022: इन 2 शर्तों को पूरा करते ही फाइनल में दोबारा भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, जानिए दोनों शर्तें

एक हजार रन बनाने वाले सूर्या पहले भारतीय

एक साल में एक हजार या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में सूर्याकुमार यादव पहले भारतीय बन गए हैं। वहीं ओवरलिस्ट में दूसरे वे नंबर पर रहे। पहले नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान हैं। रिजवान ने 2021 में 26 पारियों में 1 शतक और 12 अर्धशतक जड़ते हुए 1326 रन अपने नाम किए थे।

2021 में 26 पारियों में 939 रन बनाने वाले पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आजम ने लिस्ट में तीसरा स्थान अपना किया। चौथे नंबर पर एक बार फिर मोहम्मद रिजवान 2022 में 23 मैचों में 924 रनों के साथ मौजूद हैं। 2019 में 748 रन बनाने वाले आयरलैंड के पॉल स्टरलिंग पांचवें और 2022 में 735 रन बनाने वाले जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा छठवें नंबर पर रहे।

एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में विराट कोहली सातवें नंबर पर हैं। इस साल 19 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 56.23 की औसत और 139.23 के स्ट्राइक रेट से 731 रन बना लिए हैं। उनके नाम एक शतक और 7 फिफ्टी दर्ज है।

इसके बाद आयरलैंड के केविन ओब्रायन 2019 में 729 रनों के साथ आठवें, श्रीलंका के पाथुम निशांका 2022 में 713 रनों के साथ नौवें और नीदरलैंड के मैक्स ओडाउड 2019 में 702 रनों के साथ दसवें नंबर पर रहे।

एक साल में सबसे ज्यादा टी20आई रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)- 1326 रन, साल 2021

सूर्याकुमार यादव (भारत)- 1026 रन, साल 2022

बाबर आजम (पाकिस्तान)- 939 रन, साल 2021

मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)- 924 रन, साल 2022

स्टरलिंग पांचवें (आयरलैंड)- 748 रन, साल 2019

सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)- 735 रन, साल 2022

विराट कोहली (भारत)- 731 रन, साल 2022

केविन ओब्रायन (आयरलैंड)- 729 रन, साल 2019

पाथुम निशांका (श्रीलंका)- 713 रन, साल 2022

मैक्स ओडाउड (नीदरलैंड)- 702 रन, साल 2019

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें