Search
Close this search box.

रोहित शर्मा ने लगाई 29वीं फिफ्टी, टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने

रोहित शर्मा ने लगाई 29वीं फिफ्टी, टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने
रोहित शर्मा ने लगाई 29वीं फिफ्टी, टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। सिडनी में नीदरलैंड के खिलाफ 23वें मैच में रोहित ने 39 बॉल में 53 रनों की पारी खेली और टी20आई का 29वां अर्धशतक लगाया। उनको बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फ्रेड क्लासेन ने आउट किया।

53 रनों की अर्धशतकीय पारी में रोहित ने 4 चौके और 3 छक्के उड़ाए। पारी का तीसरा छक्का लगाते ही रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह के सबसे ज्यादा छक्के के भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। युवराज ने 31 मैचों की 28 पारियों में 593 रन बनाते हुए 33 छक्के लगाए थे। वहीं रोहित ने 35 मैचों की 32 पारियों में 34 छक्कों के साथ इस रिकॉर्ड को अपने नाम लिख लिया।

ये भी पढ़ें | रोसौव के तूफान के बाद नोर्टजे की आंधी में उड़ा बांग्लादेश, भारत को पछाड़ ग्रुप-2 में नंबर 1 बना साउथ अफ्रीका

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज विराट कोहली हैं, उन्होंने 21 पारियों में 26 छक्के मारे हैं। जबकि 16 छक्के लगाने वाले एमएस धोनी चौथे और 12 छक्के लगाने वाले सुरेश रैना पांचवें नंबर पर हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

रोहित शर्मा- 34

युवराज सिंह- 33

विराट कोहली- 26

एमएस धोनी- 16

सुरेश रैना- 12

रोहित के अलावा विराट और सूर्यकुमार ने भी लगाई फिफ्टी

रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने भी नीदरलैंड के खिलाफ अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। कोहली ने 44 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों में 51 रन जड़ दिए। दोनों बल्लेबाजों ने नॉटआउट रहते हुए तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 62 रन जोड़े।

इन अर्धशतकों की मदद भारतीय टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। केएल राहुल केवल 9 रन बनाकर आउट हुए। फ्रेड क्लासेन और पॉल वेन मीकरन ने एक-एक विकेट झटका।

ये भी पढ़ें | रोसौव के तूफान के बाद नोर्टजे की आंधी में उड़ा बांग्लादेश, भारत को पछाड़ ग्रुप-2 में नंबर 1 बना साउथ अफ्रीका

ताजा कहानियां

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो