Search
Close this search box.

IPL 2024 Orange Cap List: ऑरेंज कैप पर विराट कोहली का दोबारा कब्जा, रियान पराग छूटे पीछे

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

IPL 2024 Orange Cap Updated List: 15वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ ने 5 विकेट पर 181 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने आईपीएल 2024 ऑरेंज कैप हासिल कर ली है।

ऑरेंज कैप पर विराट कोहली का कब्जा

आईपीएल ऑरेंज कैप 2024 पर दोबारा से विराट कोहली के सिर सज गई है। 4 पारियों में 182 रनों के साथ कोहली पहले पायदान पर काबिज हो गए हैं। 2 अर्धशतक समेत कोहली 83 रनों की सबसे बड़ी पारी खेल चुके हैं। इस मैच के पहले तक राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग इस संस्करण सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। अब रियान दूसरे नंबर पर फिसल गए हैं। 3 मैचों में 2 फिफ्टी की मदद से रियान ने 181 रन बना लिए हैं।

ये भी पढ़ें | RCB vs LSG: क्विंटन डिकॉक के आईपीएल में 3000 रन पूरे, इस मामले में बने 5वें खिलाड़ी

रियान पराग ने हासिल की थी कैप

राजस्थान रॉयल्स के मध्यक्रम बल्लेबाज रियान पराग इस सीजन दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। हर मैच में उनके बल्ले से रनों की बरसात हो रही है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में 54 रनों की नाबाद पारी के बूते रियान ने कोहली को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप हासिल की थी। इस मैच के पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके बल्ले से नाबाद 84 रन और उसके पहले लखनऊ के खिलाफ 43 रन निकले थे।

IPL 2024 ऑरेंज कैप अपडेटेड टॉप-10 लिस्ट

बल्लेबाजमैचपारीऔसतरन
1. विराट कोहली4491.50183
2. रियान पराग33181.00181
3. हेनरिक क्लासेन3383.50167
4. निकोलस पूरन33146.00146
5. क्विंटन डिकॉक3346.33139
6. शिखर धवन3345.67137
7. डेविड वार्नर3343.33130
8. साईं सुदर्शन3342.33127
9. अभिषेक शर्मा3341.33124
10. तिलक वर्मा3340.33121
आईपीएल ऑरेंज कैप 2024 की टॉप-10 लिस्ट

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें