HomeNew Zealand vs West IndiesNZ vs WI 3RD T20: गप्टिल ने तोड़ा रोहित का वर्ल्ड रिकॉर्ड,...

NZ vs WI 3RD T20: गप्टिल ने तोड़ा रोहित का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दोबारा सिर सज गया सबसे ज्यादा रनों का ताज

NZ vs WI 3RD T20: गप्टिल ने तोड़ा रोहित का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दोबारा सिर सज गया सबसे ज्यादा रनों का ताज
NZ vs WI 3RD T20: गप्टिल ने तोड़ा रोहित का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दोबारा सिर सज गया सबसे ज्यादा रनों का ताज

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज (New Zealand vs West Indies) के बीच तीसरा टी20 जमैका (Jamaica) में खेला जा रहा है। कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) द्वारा पहले बल्लेबाजी के चुनाव के बाद मार्टिन गप्टिल और डेवोन कॉनवे क्रीज पर उतरे। इस दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को पछाड़कर मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच के पहले तक रोहित शर्मा 3487 रनों के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर थे। लेकिन गप्टिल ने अपनी पारी का छठवां रन बनाते ही हिटमैन का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब 3497 रनों के साथ मार्टिन गप्टिल लिस्ट में नंबर 1 बन गए हैं।

- Advertisement -

रोहित और गप्टिल के बीच नंबर 1 की दौड़ जारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मैच में सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने टी20I में सबसे ज्यादा रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड दोबारा अपने नाम कर लिया है। बता दें कि स्कॉटलैंड के विरुद्ध पहले टी20 में उन्होंने रोहित को पीछे छोड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। लेकिन दो ही दिन बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ हिटमैन ने 64 रनों की पारी खेलते हुए वापस पहला स्थान कायम कर लिया।

सबसे ज्यादा रनों की इस दौड़ में कभी रोहित तो कभी गप्टिल आगे होते हैं। इस बार गप्टिल नंबर 1 बन गए हैं। अब टीम इंडिया को टी20 फॉर्मेट में 27 अगस्त से एशिया कप में भाग लेना है। जहां गप्टिल से आगे निकलते हुए रोहित ये विश्व कीर्तिमान दोबारा हासिल कर सकते हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

मार्टिन गप्टिल (121 मैच)- 3497 (रन)

रोहित शर्मा (132)- 3487

विराट कोहली (99)- 3308

पॉल स्टरलिंग (112)- 2975

एरॉन फिंच (92)- 2855

मार्टिन गप्टिल के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर

मार्टिन गप्टिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी मुकाबले में 15 रनों की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 121 मैचों की 117 पारियों में 31.79 के औसत और 135.80 के स्ट्राइक रेट से 3497 रन बना लिए हैं। उनके नाम पर 2 शतक और 20 अर्धशतक दर्ज हैं। गप्टिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2018 में 54 बॉल में 105 रनों की पारी खेलकर टी20I में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर