Search
Close this search box.

MI vs DC: मुंबई को IPL का 5वां खिताब, रोहित-बोल्ट ने तोड़ा दिल्ली के पहली बार चैंपियन बनने का सपना

MI vs DC: मुंबई को IPL का 5वां खिताब, रोहित-बोल्ट ने तोड़ा दिल्ली के पहली बार चैंपियन बनने का सपना
मुंबई इंडियंस की 5 ट्रॉफियों का ब्योरा

यूएई का दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम मुंबई इंडियंस की 5वीं आईपीएल ट्रॉफी का गवाह बना। पहले ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी और फिर रोहित शर्मा की कप्तानी पारी के आगे दिल्ली कैपिटल्स के पहली बार चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया। दिल्ली के 157 रनों के लक्ष्य को मुंबई ने 5 विकेट और 8 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इसी के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 की ट्रॉफी अपने नाम की। जबकि दिल्ली पहली बार चैंपियन बनने से चूक गया।

मुंबई इंडियंस की एकतरफा जीत

MI vs DC: मुंबई को IPL का 5वां खिताब, रोहित-बोल्ट ने तोड़ा दिल्ली के पहली बार चैंपियन बनने का सपना
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी

रोहित शर्मा की 68 रनों की अर्धशतकीय पारी के बलबूते दिल्ली कैपिटल्स के 157 रनों के लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट गंवाकर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। रोहित के अलावा ईशान किशन ने तेज-तर्रार बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली। वहीं क्विंटन डि कॉक ने 12 गेंद में 20 रन बनाए। रन आउट से पहले सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 19 (20) रन निकले।

ईशान किशन-क्विंटन डि कॉक के 500 रन पूरे

मैच में ईशान किशन ने 33 रनों की नॉट आउट पारी खेली। वहीं ओपनिंग बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने 20 रन बनाए। इन पारियों के बदौलत दोनों ही बल्लेबाजों ने आईपीएल 2020 में 500 रन भी पूरे कर लिए। अब ईशान किशन 13 पारियों में 516 रन बना चुके हैं। जबकि डि कॉक ने 16 मैचों में 503 रन बनाए।

200वें आईपीएल मैच में रोहित शर्मा की फिफ्टी

मुंबई इंडियंस की जीत में कप्तान रोहित शर्मा ने 51 गेंदों का सामना किया और 68 रनों की पारी खेली। इस पारी में उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के निकले। इसी के साथ रोहित ने आईपीएल जीवन का 39वां अर्धशतक जमाया। बता दे कि रोहित शर्मा का ये आईपीएल का 200वां मुकाबला है। उनसे आगे एमएस धोनी है जिन्होंने 204 मैच खेले हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी

MI vs DC: मुंबई को IPL का 5वां खिताब, रोहित-बोल्ट ने तोड़ा दिल्ली के पहली बार चैंपियन बनने का सपना
दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी

दिल्ली की ओर से एनरिच नोर्टजे ने 2.4 ओवर में 25 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट लिए। इसके अलावा कगिसो रबाडा और मार्कस स्टॉयनिस को एक-एक विकेट मिला।

दिल्ली का स्कोर 156/7

MI vs DC: मुंबई को IPL का 5वां खिताब, रोहित-बोल्ट ने तोड़ा दिल्ली के पहली बार चैंपियन बनने का सपना
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7.8 के रन रेट से 156 रनों का स्कोर बनाया। 156 रनों की इस पारी में उनके 7 विकेट गिरे। जबकि दिल्ली को 4 रन बतौर एक्स्ट्रा मिले।

टॉप-3 बल्लेबाज ने जोड़े 22 रन

दिल्ली कैपिटल्स का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला उस समय गलत साबित होता दिखा जब पिछले मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच मार्कस स्टॉयनिस पारी की पहली गेंद पर बिना खाता खोले लौटे गए। स्कोर में अभी 16 रन ही जुड़े थे कि अजिंक्य रहाणे 4 गेंदों में 2 रन बना कर आउट हो गए। शिखर धवन के रूप में दिल्ली ने 22 के स्कोर पर तीसरा विकेट खोया। उन्होंने 13 गेंदों में 15 रन बनाए।

कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने संभाली पारी

22 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाने के बाद कप्तान श्रेयस और ऋषभ पंत ने दिल्ली की पारी को सहारा दिया। दोनों खिलाड़ियों में मुंबई के गेंदबाजों का डट कर सामना किया और चौथे विकेट के लिए 69 गेंदों में 96 रन जोड़े। नाथन कुलटर-नाइल ने ऋषभ पंत को फाइन लेग पर हार्दिक पांड्या द्वारा कैच करवाया और इस भागीदारी को तोड़ा।

पंत ने इस सीजन का पहला और आईपीएल करियर का 12वां अर्धशतक लगाते हुए 38 गेंद में 56 रन बनाए। जबकि श्रेयस अय्यर ने 50 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के के दम पर 65 रनों की पारी खेल अर्धशतक जमाया। ये उनका 16वां आईपीएल अर्धशतक है। इसके अलावा और कोई बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं पाया।

ट्रेंट बोल्ट का कहर जारी

MI vs DC: मुंबई को IPL का 5वां खिताब, रोहित-बोल्ट ने तोड़ा दिल्ली के पहली बार चैंपियन बनने का सपना
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी

ट्रेंट बोल्ट मैच दर मैच और घातक होते जा रहे हैं। इस बात का प्रमाण है कि वे अपने पहले ही ओवर में विकेट झटक रहे हैं। ये लगातार तीसरा मैच है जब उन्होंने अपने पहले ही ओवर में किसी खिलाड़ी को शून्य पर डग-आउट वापस भेजा है। पिछले 3 मैचों में उन्होंने 4 बल्लेबाजों को खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट झटके। जबकि नाथन कुल्टर-नाइल को 2 और जयंत यादव को एक विकेट हाथ लगा।

ताजा कहानियां

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो