HomeIPL 2024DC vs SRH: ट्रेविस हेड ने लगाई ताबड़तोड़ फिफ्टी, बने SRH के...

DC vs SRH: ट्रेविस हेड ने लगाई ताबड़तोड़ फिफ्टी, बने SRH के ऐसा करने वाले नंबर 1 बल्लेबाज

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 35वें मैच सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों की तरफ से रनों की आतिशबाजी देखने को मिली है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने केवल पांच ओवर में सौ (103) रन जड़ दिए। पावरप्ले की समाप्ति तक दोनों खिलाड़ी SRH के लिए रिकॉर्ड 125 रन जोड़े चुके थे। बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने इस साझेदारी को तोड़ा। तब तक अभिषेक शर्मा ने 12 गेंद में छह छक्के और दो चौके की मदद से 46 रन जड़ दिए।

वहीं दूसरी तरफ ट्रेविस ने महज 16 गेंदों में 54 अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने एनरिक नॉर्टजे की गेंद पर सिक्स जड़कर फिफ्टी लगाई। इस अर्धशतकीय पारी में हेड के बल्ले से सात चौके और चार छक्के निकले। इसी के साथ हेड ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

- Advertisement -

ट्रेविस हेड ने लगाई SRH के लिए सबसे तेज फिफ्टी

16 गेंदों में पचासा जड़ते ही ट्रेविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक लगाने वाले नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। इस रिकॉर्ड लिस्ट वह में अभिषेक शर्मा के साथ पहला स्थान साझा कर रहे हैं। अभिषेक ने इसी साल मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 बॉल में हाफ सेंचुरी बनाई थी। तब अभिषेक 23 गेंदों में 63 रन की पारी खेल कर आउट हुए थे। हेड केवल 11 रन से शतक लगाने से चूक गए। 11 चौके और 6 छक्के की मदद से 32 गेंदों 89 रन बनाने के बाद हेड भी कुलदीप का शिकार हुए।

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज फिफ्टी

16- अभिषेक शर्मा vs मुंबई इंडियंस, 2024
16- ट्रेविस हेड vs दिल्ली कैपिटल्स, 2024
18- ट्रेविस हेड vs मुंबई इंडियंस, 2024
20- डेविड वॉर्नर vs चेन्नई सुपर किंग्स, 2015
20- डेविड वॉर्नर vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 2017
- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर