Search
Close this search box.

IND vs SL: श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया ने WTC पॉइंट्स टेबल में किया बड़ा उलटफेर, इस स्थान पर किया कब्जा

IND vs SL: श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया ने WTC पॉइंट्स टेबल में किया बड़ा उलटफेर, इस स्थान पर किया कब्जा
भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपिनशीप का पॉइंट्स टेबल

टीम इंडिया ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में 238 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही उन्होंने सीरीज में श्रीलंका का 2-0 से क्लीन स्वीप भी कर दिया। बता दें कि भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 447 रनों का लक्ष्य रखा था। लेकिन मेहमान टीम दूसरी पारी में रन बनाकर ऑलआउट हो गई और मैच व सीरीज दोनों पर टीम इंडिया ने कब्जा कर लिया। इस जीत का फायदा टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में हुआ है।

IND vs SL दूसरे टेस्ट के बाद WTC पॉइंट्स टेबल

बेंगलुरू में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 238 रनों से शिकस्त देकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-2023 में 12 अंक हासिल किए। वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका को एक भी अंक नहीं मिला। 12 अंक हासिल करते ही भारतीय टीम के पास 11 टेस्ट में 77 अंक हो गए हैं। वहीं, उनके प्रतिशत अंक 54.16 से बढ़कर 58.33 हो गए हैं। इसी के साथ भारत WTC पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर पहुंच गया है।

जबकि इस हार के बाद श्रीलंका पांचवें पायदान पर फिसल गया है। अब उनके खाते में 50.00 प्रतिशत पॉइंट्स रह गए हैं। 4 टेस्ट मैचों में यह उनकी दूसरी हार है। इस सीरीज के पहले श्रीलंका को अपने दोनों मैचों में जीत मिली थी।

भारत की जीत से साउथ अफ्रीका भी फायदे में

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत को मिली जीत से साउथ अफ्रीका को भी फायदा हुआ है। वे 60.00 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा बरकरार है। उनके खाते में 4 जीत और 77.77 फीसदी अंक हैं। जबकि 66.66 प्रतिशत पॉइंट्स के साथ पाकिस्तान दूसरे स्थान पर कायम है।

इसके बाद न्यूजीलैंड (38.88) छठवें, वेस्टइंडीज (26.67) सातवें, बांग्लादेश (25.00) आठवें और इंग्लैंड (11.67) नौवें नंबर पर है। बता दें कि पेनल्टी ओवर के चलते भारत के 3 और इंग्लैंड के 10 अंक काटे जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें- DAY 3: जसप्रीत बुमराह ने बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड, टूटा इरफान पठान का रिकॉर्ड

ताजा कहानियां

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो