Search
Close this search box.

PAK vs SL: Kusal Mendis ने ठोका वर्ल्ड कप का तूफानी शतक, सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा, इस मामले में बने नंबर 1

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
PAK vs SL: Kusal Mendis ने ठोका वर्ल्ड कप का तूफानी शतक, सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा, इस मामले में बने नंबर 1
PAK vs SL: Kusal Mendis ने ठोका वर्ल्ड कप का तूफानी शतक, सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा, इस मामले में बने नंबर 1

Kusal Mendis ODI World Cup Hundred: श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने वनडे करियर का तीसरा शतक जड़ दिया है। वर्ल्ड कप 2023 के 8वें मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मेंडिस के बल्ले से 122 रनों का शतक निकला। इस शतक के दम पर उन्होंने वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों के रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए।

वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले श्रीलंकाई बने कुसल मेंडिस

कुसल मेंडिस ने 14 चौके और 6 छक्के की मदद से 77 गेंदों में 122 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 65 बॉल में शतक पूरा किया। इसी के साथ मेंडिस श्रीलंका की तरफ से वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

इसके पहले ये कीर्तिमान कुमार संगाकारा के नाम पर था। संगाकारा ने 2015 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के विरुद्ध 70 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी।

इतना ही नहीं कुसल मेंडिस वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने दुनिया के छठवें खिलाड़ी भी बने।

वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक

एडेन मार्कराम- 49 vs, श्रीलंका, 2023

केविन ओब्रायन- 50 vs इंग्लैंड, 2011

ग्लेन मैक्सवेल- 51 vs श्रीलंका, 2015

इयान मॉर्गन- 57 vs अफगानिस्तान, 2015

कुसल मेंडिस- 65 vs पाकिस्तान, 2023

वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड भी टूटा

बता दें कि वीरेंद्र सहवाग ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ 6 चौकों और 17 छक्कों के दम पर 102 गेंदों में 146 रन जड़े थे। तब सहवाग ने 66 बॉल में शतक पूरा किया था। अब कुसल मेंडिस ने 65 गेंदों में शतक जड़ सहवाग को भी पीछे छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- Fastest Century in World Cup ODI: देखें वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें