Search
Close this search box.

Fastest Century in World Cup ODI: देखें वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
Fastest Century in World Cup ODI: देखें वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी
Fastest Century in World Cup ODI: देखें वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

ऐडन मार्कराम (Aiden Markram) वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक (Fastest century in ODI World Cup) लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका (SA vs SL) चौथे मैच में इस कमाल को किया। इसके पहले ये रिकॉर्ड आयरलैंड के केविन ओब्रायन (Kevin O’Brien) के नाम पर था।

मैच की बात करें तो ये मुकाबला साउथ अफ्रीका ने 102 रनों से जीता। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 5 विकेट पर 428 रन बोर्ड पर लगाए। क्विंटन डिकॉक, वेनडर दुसेन और एडेन मार्कराम के बल्ले से शतक निकले। जवाब में श्रीलंका की टीम 44.5 ओवर में 326 के स्कोर पर ढेर हो गई।

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक (ODI World Cup fastest century list)

49- श्रीलंका के खिलाफ मार्कराम ने 14 चौके और 3 छक्के जड़ते हुए 54 बॉल पर 106 रनों की पारी खेली। उन्होंने केवल 49 गेंदों में वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक जड़ दिया।

50- इसके पहले आयरलैंड के केविन ओब्रायन ने 2011 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों में शतक लगाया था। तब ओब्रायन ने 13 चौके और 6 छक्के मई सहायता से 113 रनों की पारी खेली थी।

51- वर्ल्ड कप की तीसरी फास्टेस्ट सेंचुरी 2015 में ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से निकली थी। तब मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाफ 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 51 बॉल पर शतक जमाया था।

52- सबसे तेज शतकों की इस लिस्ट में नंबर 4 पर एबी डिविलियर्स हैं। 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 162 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले डिविलियर्स ने 52 गेंद में शतक ठोका था।

57- 2019 के वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 57 गेंदों में सैकड़ा जमाने वाले इंग्लैंड के इयान मॉर्गन पांचवें पायदान पर हैं। मॉर्गन ने 4 चौके और 14 छक्के जड़ते हुए 148 रनों का शतक जमाया था।

65: पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 में कुसल मेंडिस ने 77 गेंदों में 112 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले ने 14 चौके और 6 छक्के उगले। मेंडिस ने 65 बॉल पर सैकड़ा जड़ वनडे वर्ल्ड कप का छठवां सबसे तेज शतक ठोका।

66- छठवें पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन मौजूद हैं। हेडन ने वर्ल्ड कप 2007 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 101 रन मारे थे। तब उन्होंने 66 बॉल पर शतक पूरा किया था।

67- कनाडा के जॉन डेविसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2003 वर्ल्ड कप में में 67 बॉल में शतक जड़ा था। डेविसन ने उस मैच में कुल 111 रन बनाए थे। उन्होंने 6 चौके और 8 सिक्स लागए थे।

70- श्रीलंका के कुमार संगाकारा और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग संयुक्त रूप से नंबर 8 पर हैं। दोनों बल्लेबाजों ने 70-70 गेंदों में शतक लगाया था। संगाकारा के बल्ले से नाबाद 117 और स्टर्लिंग के बल्ले से 101 रनों की इनिंग आई थी।

72- 72 गेंदों में शतक मारने वाले भारत के कपिल देव और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट दसवें स्थान पर हैं। कपिल देव ने 1983 में जिम्बॉब्वे और गिलक्रिस्ट ने 2007 में श्रीलंका के खिलाफ ये कारनामा किया था। कपिल देव ने 175 और एडम गिलक्रिस्ट ने 149 रन बनाए थे।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें