Search
Close this search box.

IPL 2024 Points Table Updated: लखनऊ vs गुजरात मैच 21 के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

IPL 2024 Points Table Updated: गुजरात को 21वें मैच हराने के बाद आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में लखनऊ सुपर जायंट्स तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। 4 मैचों में 3 जीत के बाद उनके 6 अंक हो गए हैं। लखनऊ ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक स्थान नीचे धकेल दिया है। 2 जीत और 2 हार के बाद चेन्नई 4 पॉइंट्स के साथ नंबर 4 पर है। मैच हारने वाली गुजरात की टीम नंबर 7 पर बरकरार है। पांचवें और छठवें स्थान पर क्रमशः हैदराबाद और पंजाब है। दोनों टीम के खाते में 4-4 अंक हैं।

टॉप पर राजस्थान रॉयल्स विराजमान है। उन्होंने चारों मुकाबले जीतकर 8 अंक हासिल किए। इस साल की दूसरी अजेय टीम कोलकाता 3 मैचों में 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। उधर अपना पहला मुकाबला जीतकर मुंबई ने 2 अंक हासिल किए। दसवें से आठवें पायदान पर आ गए हैं। नौवें पायदान पर आरसीबी और दसवें पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स है।

ये भी देखें | IPL 2024 ऑरेंज कैप की लिस्ट में साईं सुदर्शन का जलवा, पर्पल कैप की रेस हुई रोचक

मैच 21 के बाद आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारपॉइंट्सNRR
1. राजस्थान रॉयल्स44081.120
2. कोलकाता निगत राइडर्स33062.518
3. लखनऊ सुपर जायंट्स43160.775
4. चेन्नई सुपर किंग्स42240.517
5. सनराइजर्स हैदराबाद42240.409
6. पंजाब किंग्स4224-0.220
7. गुजरात टाइटंस5234-0.797
8. मुंबई इंडियंस8132-0.704
9. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु5142-0.843
10. दिल्ली कैपिटल्स5142-1.370

लखनऊ बनाम गुजरात मैच का संक्षिप्त हाल

टॉस जीतकर पहले बैटिंग का चुनाव करने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 विकेट पर 163 रन बोर्ड पर लगाए थे। उनके लिए मार्कस स्टॉइनिस ने सर्वाधिक 58 रन जड़े। वहीं उमेश यादव और दर्शन नलकंडे ने 2-2 विकेट निकाले। जवाब में यश ठाकुर के फाइव विकेट हॉल के सामने गुजरात टाइटंस 130 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। उनके लिए साईं सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। यश ठाकुर के अलावा क्रुणाल पांड्या ने 3 विकेट अपने नाम किए।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें