IPL 2024 ऑरेंज कैप की लिस्ट में साईं सुदर्शन का जलवा, पर्पल कैप की रेस हुई रोचक

Manoj Kumar

April 8, 2024

IPL 2024 ऑरेंज कैप की लिस्ट में साईं सुदर्शन का जलवा, पर्पल कैप की रेस हुई रोचक

IPL 2024 Orange Cap and Purple Cap List: लखनऊ बनाम गुजरात 21वें मैच के बाद आईपीएल 2024 ऑरेंज कैप लिस्ट में बड़ी उठापटक दिखाई दे रही है। 31 रन बनाने वाले गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 5 मैच में उन्होंने 191 रन अपने नाम किए।

राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग को पीछे छोड़ते हुए सुदर्शन ने दूसरा स्थान हासिल किया। याद दिला दें कि रियान आरसीबी के खिलाफ 4 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए थे। तीन बड़ी पारी के बाद उनका ये पहला खराब प्रदर्शन था। तीसरे पायदान पर मौजूद रियान के नाम 4 मैच में 185 रन हैं। ऑरेंज कैप अभी विराट कोहली के पास सुरक्षित है। एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से कोहली ने 316 रन बना लिए हैं। वह 300 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।

कोहली के आसपास और कोई दूसरा प्लेयर नहीं है। नंबर 4 पर शुभमन गिल हैं, जिनके नाम पर 183 रन हैं। इस सीजन लगातार रन बना रहे निकोलस पूरन ने पांचवें पायदान पर कब्जा कर लिया है। गुजरात के खिलाफ पूरन ने 32 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जिसके बाद चार पारियों में उनके 178 रन हो गए।

आईपीएल 2024 ऑरेंज कैप की टॉप-5 लिस्ट

खिलाड़ीमैचपारीऔसतरन
विराट कोहली55105.33316
साईं सुदर्शन5538.20191
रियान पराग4492.50185
शुभमन गिल5545.75183
निकोलस पूरन44178.00178

वहीं दूसरी तरफ हर मैच के बाद आईपीएल 2024 पर्पल कैप पाने की होड़ भी रोचक होती जा रही है। फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के युजवेन्द्र चहल 4 मैचों में 8 विकेट लेकर टॉप पर हैं। चहल के नीचे बाकी के चारों गेंदबाजों के नाम 7 विकेट हैं। ये खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के खलील अहमद, गुजरात के मोहित शर्मा, चेन्नई के मुस्तफिजुर रहमान और मुंबई के गेराल्ड कट्जी हैं।

4 विकेट के साथ सीजन का आगाज करने वाले मुस्तफिजुर रहमान ने हैदराबाद के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेला था। वहीं कट्जी ने दिल्ली के खिलाफ 4 विकेट झटकते हुए टॉप-5 में एंट्री मारी।

आईपीएल 2024 पर्पल कैप की टॉप-5 लिस्ट

खिलाड़ीमैचपारीऔसतविकेट
युजवेन्द्र चहल4411.128
खलील अहमद5524.287
मोहित शर्मा5525.577
मुस्तफिजुर रहमान3315.147
गेराल्ड कट्जी4422.007
Photo of author

Manoj Kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।