Search
Close this search box.

CSK की जीत के बाद कितना बदला IPL 2024 पॉइंट्स टेबल, नंबर वन पर किस टीम का कब्जा

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

IPL 2024 Points Table Updated: चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टूर्नामेंट का 22वां मैच 7 विकेट से अपने नाम किया। इस सीजन में अजेय चल रही केकेआर की ये पहली हार है। लगातार तीन मुकाबले जीतने के बाद उनको चेन्नई के हाथों पराजय झेलनी पड़ी। 22वें मैच में चेन्नई की जीत से आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव हुए हैं, आइए जानते हैं।

चेन्नई की जीत के बाद ताजा आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल

चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच मैच में तीसरी जीत दर्ज की। 6 अंक लेकर वे पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर कायम हैं। उधर सीजन का पहला मैच गंवाने वाली केकेआर टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है। चार मैचों में तीन जीत और एक हार के बाद उनके 6 अंक हैं। नंबर वन पर राजस्थान रॉयल्स का कब्जा है। कोलकाता के हारने के बाद अब राजस्थान अकेली टीम बची है, जो कोई मैच नहीं हारी है। चारों मैच जीतने के बाद उनके 8 अंक हैं।

तीसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स 6 पॉइंट्स के साथ मौजूद है। पांचवें पायदान पर हैदराबाद 4 अंक के साथ काबिज है। पंजाब छठवें (4) और गुजरात सातवें (4) नंबर पर रही। आखिरी की तीन स्थानों पर दो-दो अंकों वाली मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स है।

ये भी पढ़ें | IPL 2024: युजवेन्द्र चहल से छिन गई पर्पल कैप, इस खिलाड़ी ने किया कैप पर कब्जा

टीममैचजीतहारपॉइंट्सNRR
1. राजस्थान रॉयल्स44081.120
2. कोलकाता नाइट राइडर्स43161.528
3. लखनऊ सुपर जायंट्स43160.775
4. चेन्नई सुपर किंग्स53240.666
5. सनराइजर्स हैदराबाद42240.409
6. पंजाब किंग्स4224-0.220
7. गुजरात टाइटंस5234-0.797
8. मुंबई इंडियंस8132-0.704
9. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु5142-0.843
10. दिल्ली कैपिटल्स5142-1.370

चेन्नई बनाम कोलकाता मैच का हाल

स्कोर की बात करे तो कोलकाता ने 9 विकेट पर 137 रन बनाए थे। रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे ने 3-3 विकेट लिए। जिसके जवाब में चेन्नई ने 7 विकेट और 12 बॉल शेष रहते मैच जीता। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 67 रन बनाकर इस सीजन की पहली फिफ्टी लगाई। जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें