Search
Close this search box.

मुंबई इंडियंस की रोमांचक जीत के बाद आईपीएल 2024 के पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

प्रतियोगिता के 33वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई ने 9 रन से रोमांचक जीत हासिल की। पंजाब पर मिली जीत के बाद मुंबई इंडियंस छह अंक लेकर आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर पहुंच गया है। सात मैचों में उनकी ये तीसरी जीत है। बाकी के चार मुकाबले जीतने में वे नाकाम रहे थे।

मुंबई ने छह अंकों वाली गुजरात टाइटंस को पीछे छोड़ दिया। गुजरात आठवें नंबर पर फिसल गया है। उधर सात में से पंजाब ने पांचवां मैच गंवाया। बाकी के दो मैचों में मिली जीत की बदौलत चार अंकों के साथ वे नौवें पायदान पर हैं। नंबर 10 पर दो पॉइंट्स के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मौजूद है। आरसीबी के पाले में सात में से केवल एक मैच में जीत आई है।

आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में RR का नंबर वन

छह जीत की बदौलत 12 अंक बटोरने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले पायदान पर बरकरार है। गुलाबी जर्सी वाली ये टीम अभी तक केवल एक मैच हारी है। दूसरे नंबर कोलकाता नाइट राइडर्स काबिज है, जिनके छह मुकाबलों में आठ अंक हैं। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स का नंबर आता है। चार जीत और दो पराजय के बाद सीएसके तीसरे पायदान पर रही।

ये भी पढ़ें | MI ने 9 रन से PBKS को हराया, सूर्या ने लगाई दमदार फिफ्टी, बुमराह को 3 विकेट, आशुतोष की फिफ्टी बेकार

आठ अंक वाली तीसरी टीम सनराइजर्स हैदराबाद चौथे नंबर पर है। तीन जीत और इतनी ही हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पांचवें नंबर रही। सात में से तीन मैच जीतने वाली दिल्ली कैपिटल्स छठवें स्थान पर है।

टीममैचजीतहारपॉइंट्सNRR
1. राजस्थान रॉयल्स761120.677
2. कोलकाता नाइट राइडर्स64281.399
3. चेन्नई सुपर किंग्स64280.726
4. सनराइजर्स हैदराबाद64280.502
5. लखनऊ सुपर जायंट्स 63260.038
6. दिल्ली कैपिटल्स7346-0.074
7. मुंबई इंडियंस7346-0.133
8. गुजरात टाइटंस7346-1.303
9. पंजाब किंग्स7254-0.251
10. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु7162-1.185

मैच की बात करे तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन का अच्छा खासा स्कोर खड़ा किया था। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 78 रन मारे। पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल ने तीन विकेट निकाले। जवाब में जसप्रीत बुमराह और गेराल्ड कट्जी की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई ने पंजाब को 19.1 ओवर में 183 के स्कोर पर ढेर कर दिया। पंजाब के लिए आशुतोष शर्मा ने सीजन का पहला अर्धशतक जड़ते हुए 61 रन बनाए। बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

होम

IPL 2024

फॉलो करें

फॉलो करें