Search
Close this search box.

DC ने MI को 10 रन से धोया, मैकगर्क ने 311 के स्ट्राइक रेट से कूटे 84 रन, स्टब्स-तिलक का भी चला बल्ला

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

मुंबई इंडियंस के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित आईपीएल 2024 का 43वां मैच दिल्ली कैपिटल्स ने 10 रन से जीत लिया है। दिल्ली की टीम ने मुंबई के सामने जीत के लिए 258 रन का टारगेट रखा था। जवाब में मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 247 रन अपने नाम किए। 10 मैचों में दिल्ली के ये पांचवीं जीत है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई को छठवीं हार का सामना करना पड़ा।

10 रन से हारा मुंबई इंडियंस

दिल्ली कैपिटल्स के 257 रनों के जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 247/9 रन का स्कोर बना पाया। जिसके बाद वे मुकाबला 10 रन से हार गए। तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए 32 बॉल में 63 रनों की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और इतने ही छक्के लगाए।

कप्तान हार्दिक पांड्या ने 24 बॉल का सामना करने के बाद 46 रन बनाए। इसके अलावा टीम डेविड के बल्ले से 17 गेंदों में 37 रन आए। इसके पहले मुंबई की सलामी जोड़ी 35 रन पर टूट गई। रोहित शर्मा 8 और ईशान किशन 20 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव भी बड़ी पारी खेलने के नाकाम रहे और 13 बॉल पर 26 रन बनाकर चल दिए।

ये भी पढ़ें | DC vs MI: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, विराट कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर 1 बल्लेबाज

आखिरी 6 बॉल में मुंबई को 25 रन की जरुरत थी। कप्तान ऋषभ पंत ने तिलक वर्मा और पीयूष चावला के सामने मुकेश कुमार को गेंद थमाई। तिलक वर्मा पहली गेंद पर रनआउट हो गए। इसके बाद पीयूष चावला और ल्यूक वुड ने मिलकर अगली चार गेंदों में 14 रन निकाले। अंतिम गेंद में मुकेश ने पीयूष (10) को भी आउट कर दिया।

दिल्ली के लिए रसिख दर सलाम सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट झटके। इसके अलावा मुकेश कुमार ने भी 59 खर्च कर तीन विकेट अपने खाते में जोड़े। वहीं खलील अहमद ने दो सफलताएं हासिल की।

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी पर एक नजर

सलामी बल्लेबाज जैक फ्रेसर-मैकगर्क की 27 गेंदों में 84 रनों की पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 257 रन का स्कोर बनाया। इस पारी में फ्रेसर ने 311 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 11 चौकों के अलावा छह छक्के उड़ाए। उन्होंने अभिषेक पोरेल के साथ केवल 46 गेंद में 114 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। अभिषेक ने 27 गेंदों का सामना करने के बाद 36 रन बनाए।

नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आए शाई होप ने 17 बॉल में 41 रन कूट दिए। कप्तान ऋषभ पंत ने 29 रनों की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स की 25 गेंदों में 48 रनों की नाबाद पारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने 250 का स्कोर पार किया। स्टब्स ने छह चौके और दो छक्का लगाया। मुंबई इंडियस की तरफ से जसप्रीत बुमराह, ल्यूक वुड, पीयूष चावला और मोहम्मद नबी को एक-एक विकेट मिला।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें