Search
Close this search box.

DC vs MI: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, विराट कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर 1 बल्लेबाज

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

आईपीएल 2024 का 43वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 257/4 रनों का स्कोर बनाया। जिसके जवाब में रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पारी का आगाज किया। इस दौरान रोहित शर्मा ने विराट कोहली को पीछे छोड़ते कर नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है।

रोहित शर्मा ने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में रोहित शर्मा 8 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। भले ही रोहित जल्दी डग-आउट लौट गए लेकिन आउट होने के पहले उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है। पांच रन बनाते ही रोहित शर्मा आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। हिटमैन ने 35 मैचों की 35 पारियों में 32.31 के औसत और 132.56 के स्ट्राइक रेट से 1034 रन अपने नाम कर लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले, जहां रोहित का हाई स्कोर 74 नाबाद रन का है।

रोहित शर्मा ने विराट कोहली को पछाड़ा

इस मैच के पहले तक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर था। जहां कोहली ने 28 मैचों में 51.50 की औसत और 133.76 के स्ट्राइक रेट से 1030 रन अपने नाम किए। अब इस रिकॉर्ड पर 1034 रनों के साथ रोहित शर्मा ने कब्जा कर लिया है। दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की इस सूची में अजिंक्य रहाणे 858 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा आईपीएल रन-

बल्लेबाजमैचऔसतरन
रोहित शर्मा3533.321033
विराट कोहली2851.501030
अजिंक्य रहाणे2357.20858
रॉबिन उथप्पा2829.60740
एमएस धोनी3333.76709

होम

IPL 2024

फॉलो करें

फॉलो करें