RR की 9 विकेट की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में मची खलबली, मुंबई की हालत खस्ता

Manoj Kumar

April 23, 2024

मुंबई इंडियंस पर 9 विकेट की आसान जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में खलबली मचा दी है। (संक्षिप्त स्कोरकार्ड यहां देखें) विपक्षी टीम राजस्थानियों का कोई तोड़ ढूंढ नहीं पा रही है। इसी का नतीजा है कि RR टीम की आठ में से सात मैच जीतकर अंकतालिका में राज कर रही है। 14 अंकों के साथ वे लगातार नंबर वन की गद्दी पर विराजमान है। उनके आसपास और कोई दूसरी टीम नहीं है। प्लेऑफ़ का टिकट कटाने से वे ज्यादा दूर नहीं रह गए हैं। गुजरात टाइटंस एकमात्र टीम है जिसने राजस्थान को हराने का दम दिखाया है।

राजस्थान के बाद दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स और तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद काबिज है। दोनों टीमों के खाते में पांच जीत और दो हार दर्ज है। आठ-आठ अंकों वाली चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस क्रमशः चौथे, पांचवें और छठवें नंबर पर है।

ये भी पढ़ें | RR vs MI: यशस्वी-चहल ने रचा इतिहास, मैच में बने रिकॉर्ड्स और आंकड़ों पर एक नजर

उधर मुंबई इंडियंस को पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। आठ मैचों में तीन जीत के बाद उनके छह अंक रह गए हैं। वे सातवें पायदान पर हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली ये टीम निरंतर मैच जीतने में नाकाम रही है। मुंबई टीम के जैसा हाल दिल्ली कैपिटल्स का भी है। आठ मुकाबलों में तीन जीत और पांच हार के बाद वे नंबर आठ पर बने हुए हैं। इसके बाद पंजाब किंग्स (4) और आरसीबी (2) का नंबर आता है।

मैच 38 के बाद आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारपॉइंट्सNRR
1. राजस्थान रॉयल्स871140.69
2. कोलकाता नाइट राइडर्स752101.206
3. सनराइजर्स हैदराबाद752100.914
4. चेन्नई सुपर किंग्स74380.529
5. लखनऊ सुपर जायंट्स74380.123
6. गुजरात टाइटंस8448-1.055
7. मुंबई इंडियंस8356-0.227
8. दिल्ली कैपिटल्स8356-0.477
9. पंजाब किंग्स8264-0.292
10. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु8172-1.046
Photo of author

Manoj Kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।