Search
Close this search box.

CSK vs LSG: आज धोनी के निशाने पर एक नहीं बल्कि 2 महारिकॉर्ड, कोहली-डिविलियर्स को छोड़ देंगे पीछे

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का 34वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज शुक्रवार को शाम साढ़े सात बजे से इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई बनाम लखनऊ मैच में एक नहीं बल्कि दो बड़े रिकॉर्ड एमएस धोनी के निशाने पर रहने वाले हैं। अगर धोनी इन दोनों रिकॉर्ड को बनाने में सफल रहते हैं तो विराट कोहली और एबी डिविलियर्स पीछे छूट जाएंगे।

एमएस धोनी की नजर 250 छक्कों पर

एमएस धोनी ने 256 आईपीएल मैचों में 245 छक्के लगाए हैं। ऐसे में आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पांच छक्के जड़ते ही धोनी 250 छक्के पूरे कर लेंगे। इस दौरान धोनी के पास विराट कोहली से आगे निकलने का मौका भी होगा। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में कोहली 248 सिक्स के साथ फिलहाल चौथे पायदान पर हैं।चार छक्के जड़ने पर कोहली को पछाड़ धोनी लिस्ट में चौथे स्थान पर आ जाएंगे। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

क्रिस गेल- 357 छक्के
रोहित शर्मा- 275
एबी डिविलियर्स- 251
विराट कोहली- 248
एमएस धोनी- 245

ये भी पढ़ें | मुंबई इंडियंस की रोमांचक जीत के बाद आईपीएल 2024 के पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ने का मौका

इसी मैच में एमएस धोनी के पास एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। बता दें कि धोनी ने अपने आईपीएल करियर में 256 मैचों में 5141 रन बना लिए हैं। ऐसे में 22 रन बनाते ही धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ देंगे। डिविलियर्स के आईपीएल खाते में 184 मैचों में 5162 रन हैं। सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम पर हैं, जिन्होंने 244 मुकाबलों में 7624 रन बनाए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी-

विराट कोहली- 7624
शिखर धवन- 6769
डेविड वॉर्नर- 6563
रोहित शर्मा- 6508
सुरेश रैना- 5528
एबी डिविलियर्स- 5162
एमएस धोनी- 5141

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें