Search
Close this search box.

IPL 2024: डरावना है वानखेड़े स्टेडियम में RCB का रिकॉर्ड, मुंबई का पलड़ा भारी

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

RCB vs MI Head to Head Record: आईपीएल 2024 में आज महामुकाबले की बारी है। आज 11 अप्रैल को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टक्कर पहली ट्रॉफी का इंतजार कर रहे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है। मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि इस सीजन दोनों टीमों की शुरुआत निराशाजनक रही है।

दिल्ली के खिलाफ मैच जीतकर 3 हार का सिलसिला खत्म करने वाली मुंबई की टीम अंकतालिका में आठवें पायदान पर है। इस उस जीत को वे आज अपने घर पर दोहराना रखना चाहेंगे। वहीं आरसीबी एक जीत के साथ नौवें नंबर पर है। उनकी इकलौती जीत पंजाब किंग्स के विरुद्ध आई थी। उसके बाद से फाफ डुप्लेसिस की सेना हार की हैट्रिक लगा चुकी है। आज वे दूसरी जीत के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा देंगे।

ये ही पढ़ें | IPL 2024 Points Table: थम गया राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ, पॉइंट्स टेबल में हुआ उलटफेर

मुंबई बनाम बेंगलुरु: हेड टू हेड रिकॉर्ड पर एक नजर

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के दौरान 32 बार एक दूसरे के आमने-सामने हुए हैं। 32 में से 18 मैच मुंबई ने जीते। बाकी के 14 मुकाबलों में बेंगलुरु ने जीत हासिल की। 2020 के आईपीएल में दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई रहा था। जिसे आरसीबी ने वन ओवर एलिमिनेटर जीतकर अपनी झोली में डाला था। ओवरऑल रिकॉर्ड के मुताबिक मुंबई का सक्सेस रेट 56 और आरसीबी को सक्सेस रेट 44 रहा है

ये भी पढ़ें | RR vs GT मैच के बाद IPL 2024 ऑरेंज कैप लिस्ट में मचा घमासान, मुस्तफिजूर से भी छीनी पर्पल कैप

घर पर मुंबई इंडियन का जलवा

भले ही ओवरऑल रिकॉर्ड में मुंबई और बेंगलुरु के बीच ज्यादा फर्क दिखाई नहीं दे रहा। पर होम ग्राउंड पर मुंबई के आगे आरसीबी कमजोर हो जाती है। वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच दस मैच आयोजित हुए हैं। दस में से मुंबई ने सात बार बाजी मारी। वहीं दूसरी तरफ बेंगलुरु तीन मैच जीतने में सफल रही। इस मैदान पर मुंबई ने 70 प्रतिशत तो वहीं आरसीबी की टीम 30 प्रतिशत मैच जीती। है।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें