आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 42वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 6 विकेट से पराजित कर दिया। राजस्थान के 7 विकेट पर 212 रनों के जवाब में मुंबई की टीम ने 3 गेंद और 6 विकेट रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मुंबई को आखिरी ओवर में 17 रन बनाने थे। जेसन होल्डर की पहली तीन गेंदों पर 3 छक्के जड़ टिम डेविड (Tim David) ने मुंबई को सीजन की चौथी जीत दिलाई।
यशस्वी जायसवाल का शतक का बेकार
यशस्वी जायसवाल के आईपीएल में इकलौते शतक की बलबूते राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 212 रनों का विराट स्कोर बनाया था। यशस्वी ने 16 चौके और 8 छक्के की मदद से 62 बॉल में 124 रनों की इनिंग खेली। लेकिन राजस्थान की हार के साथ उनके शतक पर पानी फिर गया।
यशस्वी के अलावा 18 रन बनाने वाले जोस बटलर राजस्थान की पारी के दूसरे सफल बैटर रहे। जबकि संजू सैमसन ने 14 और जेसन होल्डर ने 11 रन बनाए। तेज गेंदबाज अरशद खान ने 39 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। पीयूष चावला ने 2 और जोफ्रा आर्चर व रिले मेरेडिथ ने 1-1 विकेट निकाला।
6 विकेट से जीता मुंबई इंडियंस
राजस्थान रॉयल्स के 213 रनों के टारगेट को मुंबई इंडियंस की टीम ने 19.3 ओवर में 4 विकेट पर 214 रन बनाकर जीत लिया। मुंबई की इस जीत के हीरो टिम डेविड रहे जिन्होंने होल्डर लगातार 3 छक्के उड़ाते हुए मुंबई को जीत दिलाई। डेविड ने 321 के स्ट्राइक रेट से 14 बॉल में 45 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 2 चौके और 5 छक्के निकले।
टिम डेविड का साथ तिलक वर्मा ने 29 बनाकर दिया। इन दोनों के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में ताबड़तोड़ 55 रन बनाए। जबकि कैमरॉन ग्रीन ने 26 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली।
राजस्थान की तरफ से आर अश्विन ने 2 विकेट निकाले। ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा के खाते में 1-1 सफलता आई।