Search
Close this search box.

200 के स्ट्राइक रेट से यशस्वी जायसवाल ने ठोका शतक, IPL 2023 ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, देखें टॉप-10 लिस्ट

मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jiaswal) ने तूफ़ानी शतक जड़ दिया। उन्होंने 200 के स्ट्राइक से 62 गेंदों में 124 रनों की शतकीय पारी खेली। इस पारी उन्होंने 16 चौके और 8 छक्के मारे।

यशस्वी की इस धमाकेदार पारी के दम पर राजस्थान ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 212 रनों का तगड़ा स्कोर खड़ा किया। इतना ही नहीं वे आईपीएल 2023 ऑरेंज कैप (IPL 2023 Orange Cap) की रेस में नंबर 1 बन गए हैं।

यशस्वी जायसवाल ने बनाया सीजन का सबसे बड़ा स्कोर

124 रनों की पारी खेल यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jiaswal) ने आईपीएल 2023 की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के वेंकटेश अय्यर के 104 रन के हाई स्कोर को पीछे छोड़ा। इतना ही नहीं वे इस सीजन शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बने। सनराइजर्स हैदराबाद के हैरी ब्रुक 100 रनों का सैकड़ा जमा चुके हैं।

IPL 2023 की ऑरेंज कैप यशस्वी जायसवाल के नाम

आईपीएल 2023 की ऑरेंज कैप पर अब यशस्वी जायसवाल ने कब्जा कर लिया है। इसके पहले आरसीबी के फाफ डुप्लेसिस 422 रनों के साथ इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर थे। अब 9 मैचों में 428 रनों के साथ यशस्वी नंबर 1 बन गए हैं।

200 के स्ट्राइक रेट से यशस्वी जायसवाल ने ठोका शतक, IPL 2023 ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, देखें टॉप-10 लिस्ट
आईपीएल 2023 ऑरेंज कैप लिस्ट में यशवी जायसवाल नंबर 1 बन गए हैं

414 रनों के साथ डेवोन कॉनवे तीसरे, 354 रनों के साथ ऋतुराज गायकवाड़ चौथे और 333 रनों के साथ विराट कोहली पांचवें पायदान पर रहे। आईपीएल 2023 ऑरेंज कैप की टॉप-10 लिस्ट आप उपरोक्त तस्वीर में देख सकते हैं।

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो