Search
Close this search box.

GT vs MI: 4 मैच में शुभमन गिल ने ठोका तीसरा शतक, जड़ दिए 10 छक्के, टूट गए 5 बड़े रिकॉर्ड

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
GT vs MI: 4 मैच में शुभमन गिल ने ठोका तीसरा शतक, जड़ दिए 10 छक्के, टूट गए 5 बड़े रिकॉर्ड
GT vs MI: 4 मैच में शुभमन गिल ने ठोका तीसरा शतक, जड़ दिए 10 छक्के, टूट गए 5 बड़े रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ क्वालिफ़ायर-2 में शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शतक जड़ दिया है। इस सीजन उनका ये तीसरा शतक है। असल में पिछले 4 मैचों में गिल के बल्ले से ये तीसरा सैकड़ा है। इस मैच में उन्होंने 215 के स्ट्राइक रेट से 60 बॉल में 129 रनों की शतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 10 दमदार छक्के मारे।

इसके पहले शुभमन ने हैदराबाद के खिलाफ 58 बॉल पर 101 और फिर बेंगलुरु के खिलाफ 52 बॉल पर 104 रनों का नाबाद शतक ठोका था। गिल के इस शतक की बदौलत गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 233 रनों का स्कोर खड़ा किया।

ये भी पढ़ें | IPL 2023 Orange Cap: ऑरेंज कैप पर शुभमन गिल का कब्जा, फाफ डुप्लेसिस का पत्ता साफ, देखें टॉप-10 लिस्ट

शतक जड़ शुभमन गिल ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड

129 – शुभमन गिल ने 104 रनों का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़ी पारी खेली।

GT के लिए सबसे बड़ी पारी:

शुभमन गिल- 129

शुभमन गिल- 104*

शुभमन गिल- 101

3 – शुभमन गिल आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक:

विराट कोहली- 4

जोस बटलर- 4

शुभमन गिल- 3

23 – गिल आईपीएल प्लेऑफ़ में शतक जमाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 23 साल और 260 दिन की उम्र में शतक लगाया।

7 – गिल प्लेऑफ़ में शतक लगाने वाले ओवरऑल 7वें खिलाड़ी हैं। गिल के अलावा लिस्ट में जोस बटलर, रजत पाटीदार, ऋद्धिमान साहा, वीरेंद्र सहवाग, मुरली विजय और शेन वॉटसन शामिल हैं।

851 – शुभमन आईपीएल के एक सीजन में 800 प्लस रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन:

विराट कोहली- 973

जोस बटलर- 863

शुभमन गिल- 851

डेविड वॉर्नर- 848

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें