Search
Close this search box.

IPL 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

इस आर्टिकल में हम बात करेंगे IPL 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम के बारे में। बता दें कि गुजरात टाइटन्स ने चैंपियन बनकर आईपीएल 2022 का समापन किया। इस सीजन कुल 1062 छक्के और 2015 चौके देखने को मिले। सबसे ज्यादा छक्के और सबसे ज्यादा चौके राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग बैट्समैन जोस बटलर ने लगाए। इस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से 45 छक्के और 83 चौके निकले। यहां देखें आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी की लिस्ट।

IPL 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम

IPL 2022 me sabse jyada chhakke lagane wali team
IPL 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम

IPL 2022 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में दसवें नंबर पर गुजरात टाइटन्स की टीम रही। गुजरात ने 16 मैचों में कुल 79 छक्के लगाए। इसके अलावा गुजरात ने 2517 रन और 14 अर्धशतक भी जड़े। टीम के लिए सबसे ज्यादा 23 छक्के डेविड मिलर ने लगाए।

नौवें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद का नाम है, जिन्होंने 14 मैचों 97 छक्के उड़ाए। 97 छक्कों के अलावा उनके खिलाड़ियों ने 170 चौके भी लगाए। SRH की तरफ से 2084 रन और 11 हाफ सेंचुरी निकली। आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली आठवीं टीम रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस है। मुंबई के बल्लेबाजों ने 14 मैचों में 2100 रन बनाते हुए 100 छक्के लगाए।

102 छक्कों के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सूची में सातवां स्थान हासिल किया। 102 छक्कों के अलावा आरसीबी की टीम ने 16 मैचों में 2454 रन बनाने के दौरान एक शतक और 10 अर्धशतक भी जमाए। याद दिला दें कि रजत पाटीदार ने लखनऊ के खिलाफ एलिमिनेटर में 112 रनों का शतक ठोका था।

एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन 14 मुकाबलों में कुल 103 सिक्स लगाए। इस दौरान चेन्नई के खिलाड़ियों के बल्ले से 2165 रन और 13 अर्धशतक भी आए। बता दें कि हैदराबाद के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ 99 पर आउट हो गए थे, वरना चेन्नई के खाते में एक शतक जुड़ गया होता।

चेन्नई के बाद पांचवां नंबर आता है दिल्ली का। दिल्ली कैपिटल्स ने 14 मैचों में 2218 रनों के दौरान 106 बार गेंद को मैदान पार कराया है। उन्होंने 205 चौके भी मारे। दिल्ली के बल्लेबाजों ने 10 फिफ्टी लगाई। 14 मैचों में 2193 रन बनाने वाली पंजाब किंग्स लिस्ट में चौथे पायदान पर रही। उन्होंने सीजन में 110 छक्कों के अलावा 200 चौके भी जमाए।

ये भी पढ़ें-IPL 2022 अवॉर्ड विनर लिस्ट: आईपीएल 2022 में किस खिलाड़ी ने जीता कौनसा अवॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14 मैचों में 2109 रन बनाते हुए 113 छक्कों के साथ लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया। वहीं केकेआर के प्लेयर्स ने 9 अर्धशतक और 177 चौके भी लगाए। लखनऊ सुपर जायंट्स इस साल छक्के लगाने के मामले में दूसरे पायदान पर रही। लखनऊ की टीम ने 115 छक्कों की मदद से 2405 रन बनाए। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने 30 छक्कों का योगदन दिया।

आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स है। राजस्थान की तरफ से 17 मैचों में 2807 रनों के अलावा 137 छक्के देखने को मिले। साथ ही उन्होंने 249 चौके भी लगाए। जोस बटलर ने अकेले 45 छक्के लगाए। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी टीम के लिए 4 शतक भी लगाए।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें