Search
Close this search box.

IPL 2022 अवॉर्ड विनर लिस्ट: आईपीएल 2022 में किस खिलाड़ी ने जीता कौनसा अवॉर्ड

IPL 2022 अवॉर्ड विनर लिस्ट: आईपीएल 2022 में किस खिलाड़ी ने जीता कौनसा अवॉर्ड
IPL 2022 अवॉर्ड विनर लिस्ट: आईपीएल 2022 में किस खिलाड़ी ने जीता कौनसा अवॉर्ड

IPL 2022 अवॉर्ड विनर लिस्ट: आईपीएल 2022 गुजरात टाइटन्स की जीत के साथ समाप्त हो गया। उन्होंने गुलाबी जर्सी वाली राजस्थान को दूसरा खिताब जीतने से 7 विकेट से रोक दिया। हार्दिक पांड्या मैन ऑफ द मैच बने तो वहीं प्लेयर ऑफ सीरीज का अवॉर्ड जोस बटलर को मिला। खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटन्स को बतौर इनाम मोटी रकम मिली है। उनको ट्रॉफी के साथ-साथ 20 करोड़ रूपए दिए गए।

उपविजेता राजस्थान रॉयल्स के खाते में 12.5 करोड़ रुपए आए। दूसरा क्वालिफायर हारकर फाइनल की रेस से बाहर होने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 करोड़ की इनामी राशि मिली। जबकि एलिमिनेटर हारने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को 6.5 करोड़ रुपए दिए गए। केवल टीमों को ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों को भी ढेरों अवॉर्ड और प्राइज़ मनी से नवाजा गया। आइए नजर डालते हैं आईपीएल 2022 के अवॉर्ड विनर की लिस्ट पर।

IPL 2022 में अवॉर्ड विनर की पूरी लिस्ट

अवॉर्डखिलाड़ीटीमइनामी राशि (रुपए में)
ऑरेंज कैपजोस बटलरराजस्थान रॉयल्स10 लाख
पर्पल कैपयुजवेंद्र चहलराजस्थान रॉयल्स10 लाख
मोस्ट वेल्यूबल प्लेयरजोस बटलरराजस्थान रॉयल्स10 लाख
इमर्जिंग प्लेयरउमरान मलिकसनराइजर्स हैदराबाद10 लाख
कैच ऑफ द सीजनएविन लुईसगुजरात टाइटन्स10 लाख
मोस्ट 4s ऑफ द सीजनजोस बटलरराजस्थान रॉयल्स10 लाख
मोस्ट 6s ऑफ द सीजनजोस बटलरराजस्थान रॉयल्स10 लाख
फास्टेस्ट डिलीवरी ऑफ द सीजनलोकी फर्ग्युसनगुजरात टाइटन्स10 लाख
पावर प्लेयर ऑफ द सीजनजोस बटलरराजस्थान रॉयल्स10 लाख
गेमचेंजर ऑफ द सीजनजोस बटलरराजस्थान रॉयल्स10 लाख
IPL 2022 अवॉर्ड विनर लिस्ट

बता दें कि जोस बटलर ने IPL 2022 में सबसे ज्यादा 45 छक्के और 83 चौके लगाए हैं। वहीं सीजन की सबसे तेज गेंद 157.3 kmph लोकी फर्ग्युसन ने फेंकी।

ये भी पढ़ें-IPL 2022 GT vs RR Stats: फाइनल में बने 12 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो