Search
Close this search box.

IPL 2021: ऋषभ पंत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इस खास लिस्ट में हुए शामिल

IPL 2021: ऋषभ पंत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इस खास लिस्ट में हुए शामिल
ऋषभ पंत (फोटो- BCCI/IPL)

चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2021 का दूसरा मैच मुंबई के वानखेड़े में खेला जा रहा है। जहां पंत ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। बता दे कि श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में दिल्ली की अगुवाई ऋषभ पंत कर रहे हैं।

इसी के साथ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दिल्ली की कप्तानी करने वाले वे ओवरऑल 12वें खिलाड़ी बन गए हैं। जबकि वे ऐसा करने वाले सातवें भारतीय हैं। जबकि 5 बार इस टीम की कप्तानी विदेशी प्लेयर्स के हाथ में रही है। ये विदेशी नाम डेविड वॉर्नर, महेला जयवर्धने, केविन पीटरसन, जेपी डुमिनी और जेम्स होप्स हैं।

श्रेयस अय्यर की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी

ऋषभ पंत को ये बड़ी जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर की जगह दी गई है। बता दे कि अय्यर इंग्लैंड के विरुद्ध पहले वनडे में फील्डिंग करते समय बायां कंधा चोटिल कर बैठे थे। जिसके बाद बाकी वनडे समेत आईपीएल 2021 से वे बाहर हो गए। तब ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान चुना गया।

आईपीएल के इतिहास में 23 वर्षीय ऋषभ पंत पांचवें सबसे युवा कप्तान हैं। 23 वर्ष की उम्र में सुरेश रैना और श्रेयस अय्यर भी कप्तान बने थे। जबकि विराट कोहली और स्मिथ स्मिथ ने 22-22 वर्ष में कप्तान की जिम्मेदारी संभाली थी।

श्रेयस अय्यर का कप्तानी रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बार आईपीएल के फाइनल का स्वाद चखा था। अय्यर की कप्तानी में दिल्ली ने 41 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से टीम को 23 बार जीत मिली है। वहीं 18 बार उनको खाली हाथ लौटना पड़ा है। जबकि 2 मैच टाई हुए थे। ये दोनों मैच भी दिल्ली ने सुपरओवर के माध्यम से अपने नाम किया था।

दिल्ली कैपिटल्स (डेयरडेविल्स) के लिए कप्तानी करने वाले भारतीय

गौतम गंभीर

वीरेंद्र सहवाग

दिनेश कार्तिक

जहीर खान

करूण नायर

श्रेयस अय्यर

ऋषभ पंत

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो