Search
Close this search box.

IND vs ENG 5th Test: पहले दिन बने 10 बड़े रिकॉर्ड, यशस्वी-अश्विन ने रचा इतिहास, रोहित ने भी बनाया रिकॉर्ड

IND vs ENG 5th Test Day 1 Records: भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट धर्मशाला में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की पहली पारी भारत ने 218 पर ढेर कर दी। जैक क्रॉले ने जहां 79 रन बनाए वहीं कुलदीप यादव और अश्विन ने मिलकर 9 विकेट चटकाए।

जवाब में स्टंप्स तक टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल (57) का विकेट खोने के बाद एक विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड से वे अभी 83 रन से पीछे चल रहे हैं। रोहित शर्मा 52 और शुभमन गिल 26 रन बनाकर नाबाद वापस लौटे।

पांचवें टेस्ट के पहले दिन बने 10 बड़े रिकॉर्ड

आर अश्विन भारत के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले 14वें खिलाड़ी बन गए हैं।

जॉनी बेयरस्टो ने भी अपना 100वां टेस्ट खेला। वह इस मुकाम को पाने वाले इंग्लैंड के 17वें खिलाड़ी बने।

ये भी पढ़ें | WPL 2024 Orange Cap: RCB vs GG मैच के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट में उलटफेर, देखें टॉप-10 लिस्ट

एक रन बनाते जी यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 2016 में इंग्लैंड के विरुद्ध 655 रन बनाने वाले विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। इस सीरीज में जायसवाल ने 712 रन बना लिए हैं।

जायसवाल (712) एक टेस्ट सीरीज में 700 प्लस रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। सुनील गावस्कर इस कमाल को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो बार 774 (1971) और 732 (1978) कर चुके हैं।

52 रनों की पारी के दौरान रोहित शर्मा ने 2 छक्के लगाए। पहला छक्का जड़ते ही रोहित (51) आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। 9 मैचों की 16 पारियों में उन्होंने 1028 रन अपने नाम किए।

पारी के मामले में सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले यशस्वी जायसवाल (16 पारी) दूसरे भारतीय बने। विनोद कांबली ने 14 पारियों में एक हजार रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें | IND vs ENG 5th Test Day 1: इंग्लैंड को 218 पर समेटने के बाद भारत 135/1, रोहित-यशस्वी की फिफ्टी

जायसवाल सबसे कम मैचों में 1000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने 9 मैचों में इस काम को किया। इसके पहले सुनील गावस्कर और चेतेश्वर पुजारा ने 11 टेस्ट में एक हजार रन बनाए थे।

यशस्वी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भारत के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। इस सीरीज में 26 लगाकर जायसवाल ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 छक्के मारे थे।

5 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव ने टेस्ट करियर में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। 12 टेस्ट में उनके नाम 51 विकेट हो गए हैं।

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो