Search
Close this search box.

IRE vs IND: इस खिलाड़ी के साथ हुई बड़ी नाइंसाफी, आयरलैंड दौरे पर मिलना था मौका, नंबर 3 पर जमा चुका है शतक

आयरलैंड दौरे के लिए भारत की 17 सदस्यीय टीम की घोषणा हो गई है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को इस टीम का कप्तान बनाया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की वापसी हुई है। वहीं आईपीएल में बल्ले से शानदार खेल दिखाने वाले 31 वर्षीय राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) को भी टीम में चुना गया है। जबकि आयरलैंड जाने वाली इस टीम में उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह का भी नाम शामिल है।

IRE vs IND: इस खिलाड़ी के साथ हुई बड़ी नाइंसाफी, आयरलैंड दौरे पर मिलना था मौका, नंबर 3 पर जमा चुका है शतक
IRE vs IND: इस खिलाड़ी के साथ हुई बड़ी नाइंसाफी, आयरलैंड दौरे पर मिलना था मौका, नंबर 3 पर जमा चुका है शतक

IPL में बढ़िया प्रदर्शन के दम पर कई खिलाड़ियों ने आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है। जिसमें उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और राहुल त्रिपाठी शामिल हैं। लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जो केवल 7 पारियां खेलकर आईपीएल में छा गया था। लेकिन चयनकर्ताओं ने उसे नजरंदाज कर दिया।

रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को चयनकर्ताओं ने किया नजरंदाज

IRE vs IND: इस खिलाड़ी के साथ हुई बड़ी नाइंसाफी, आयरलैंड दौरे पर मिलना था मौका, नंबर 3 पर जमा चुका है शतक
IPL 2022, रजत पाटीदार बने प्लेऑफ़ में शतक जड़ने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी

इस साल आईपीएल में जहां कई बड़े-बड़े नाम नाकाम साबित हुए, वहीं ढेरों युवाओं ने मौके का फायदा उठाकर खुद को साबित किया। इन्हीं में से कुछ खिलाड़ियों को आयरलैंड दौरे के लिए चुना गया है। जबकि कुछ खिलाड़ियों को नजरंदाज कर दिया गया। हम जिस नाम का जिक्र कर रहे हैं, वो रजत पाटीदार (Rajat Patidar) हैं। पाटीदार आरसीबी के लिए खेलते हैं, और वे नंबर 3 के जबरदस्त बल्लेबाज हैं। केवल 7 पारियां खेलकर वे आईपीएल में छा गए थे। पाटीदार ने अपनी बल्लेबाजी से बड़े-बड़ों को अपना मुरीद बना दिया। लेकिन वे सिलेक्टर्स को प्रभावित करने में सफल नहीं हो पाए।

IPL प्लेऑफ़ में शतक ठोंकने वाले इकलौते अनकैप्ड प्लेयर हैं रजत पाटीदार

IPL 2022 के एलिमिनेटर को कौन भूल सकता है भला। ये वही मैच है, जिसमें रजत पाटीदार ने RCB की डूबती नैया और पहली बार चैंपियन बनने की आस को भी पार लगाया था। उन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए करिश्माई सैकड़ा जड़ा था। उनके बल्ले से 54 बॉल पर 112 रनों की पारी निकली थी। विपक्षी टीम के गेंदबाज उनको आखिरी तक आउट नहीं कर पाए थे।

15 साल के आईपीएल में ये पहला मौका था, जब किसी अनकैप्ड खिलाड़ी ने प्लेऑफ़ में शतक लगाने कारनामा किया था। इतना ही नहीं रजत पाटीदार ने कई नाजुक मौकों टीम को संकट से बाहर निकाला। उन्होंने 7 पारियों में 55.50 की औसत से 333 रन बनाए। जिसमें एक शतक और 2 अर्धशतक भी शामिल हैं। विराट कोहली, श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में आयरलैंड के खिलाफ रजत पाटीदार को नंबर 3 पर आजमा कर देखा जा सकता था।

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो