HomeTop 5/10वर्ल्ड कप 2023 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-10 खिलाड़ी, इस...

वर्ल्ड कप 2023 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-10 खिलाड़ी, इस धुरंधर के नाम दोहरा शतक

वर्ल्ड कप 2023 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-10 खिलाड़ी, इस धुरंधर के नाम दोहरा शतक
वर्ल्ड कप 2023 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी

Highest score in world cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (Glen Maxwell) वर्ल्ड कप 2023 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 39वें मैच में मैक्सवेल ने ये कारनामा कर दिखाया। मैक्सवेल ने 128 बॉल का सामना करते हुए 201 रनों का दोहरा शतक (Double century) लगाया। इस पारी में उनके बल्ले से 21 चौके और 10 छक्के निकले।

मैक्सवेल के नाम दोहरा शतक

ग्लेन मैक्सवेल वनडे इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले 9वें खिलाड़ी बन गए हैं। जबकि इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वे पहले ऑस्ट्रेलियाई हैं। इतना ही नहीं मैक्सवेल वनडे वर्ल्ड कप में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले मार्टिन गप्टिल (237*, 2015) और क्रिस गेल (215, 2015) भी विश्व कप में डबल सेंचुरी मार चुके हैं।

- Advertisement -

ये भी पढ़ें: वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

वर्ल्ड कप 2023 में सबसे बड़ी पारी

201 रनों की नाबाद पारी के साथ ही ग्लेन मैक्सवेल वर्ल्ड कप 2023 का हाई स्कोर बनाने वाले नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। इसी के साथ 174 रनों की पारी खेलने वाले साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। डिकॉक ने बांग्लादेश के विरुद्ध मुंबई में 140 बॉल में 174 रन मारे थे।

तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर मौजूद हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 163 रनों की इनिंग खेली थी। 152 रनों की नाबाद पारी खेल कर डेवोन कॉनवे ने इस सीजन का चौथा हाई स्कोर बनाया। उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध अहमदाबाद में ये पारी खेली थी।

नंबर 5 पर इंग्लैंड के डेविड मलान शामिल हैं। मलान ने बांग्लादेश के विरुद्ध 107 गेंदों में 140 रन जड़े थे। वर्ल्ड कप 2023 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले छठवें खिलाड़ी रसी वेन डर दुसेन हैं। दुसेन ने बांग्लादेश के खिलाफ 133 रनों का शतक लगाया था। श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद में मोहम्मद रिजवान ने 131 रनों की नॉटआउट इनिंग के साथ सातवां हाई स्कोर बनाया था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में नंबर 8 पर हैं। रोहित ने दिल्ली में अफ़ग़ानिस्तान के विरुद्ध 84 बॉल पर 131 रनों की पारी खेली थी।

धर्मशाला में भारत के खिलाफ 130 रनों की इनिंग खेलने वाले न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल नौवें पायदान पर रहे। वर्ल्ड कप 2023 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दसवें बल्लेबाज इब्राहिम जादरान है। जादरान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में 129 नाबाद रन बनाए थे।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर