Search
Close this search box.

IPL 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले नंबर 1 बल्लेबाज बने विराट कोहली, पूरन को पछाड़ा

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

आरसीबी के ओपनिंग बैटर विराट कोहली आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कोहली ने 29 गेंदों में 47 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और चार छक्के गिराए। कोहली के बल्ले से चौथा छक्का निकलते ही इस सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया।

IPL 2024 में सबसे ज्यादा छक्के विराट कोहली के नाम

CSK के खिलाफ इस मैच में 47 रनों की पारी खेलकर विराट कोहली ने मौजूदा सीजन में 700 रन पूरे कर लिए हैं। 14 मैचों में उनके नाम 708 रन हो गए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक देखने को मिले। इन सब के अलावा कोहली आईपीएल 2024 में 37 छक्के जड़ चुके हैं। सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन को पीछे छोड़ दिया है। पूरन ने 14 मैच में 36 सिक्स जड़े थे, जो कि दूसरे नंबर पर फिसल गए हैं।

ये भी पढ़ें | RCB vs CSK: किंग कोहली ने आते ही रचा इतिहास, IPL का बड़ा रिकॉर्ड किया नाम

इस संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा हैं। अभिषेक के बल्ले से 12 मैचों में 35 छक्के निकले हैं। इस सूची में चौथे पायदान पर 32 सिक्स जमाने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नारायण हैं। ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन और रियान पराग ने 31-31 छक्के आईपीएल के इस सीजन में मारे हैं।

खिलाड़ीमैचपारीरनछक्के
विराट कोहली141470837
निकोलस पूरन141449936
अभिषेक शर्मा121240135
सुनील नारायण121246132
ट्रेविस हेड111153331

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें