Search
Close this search box.

IND vs WI 4TH T20: इतिहास रचने की दहलीज पर रोहित हिटमैन, बस 2 छक्कों की जरूरत, बन जाएंगे ऐसे इकलौते भारतीय

IND vs WI 4TH T20: इतिहास रचने की दहलीज पर रोहित हिटमैन, बस 2 छक्कों की जरूरत, बन जाएंगे ऐसे इकलौते भारतीय
IND vs WI 4TH T20: इतिहास रचने की दहलीज पर रोहित हिटमैन, बस 2 छक्कों की जरूरत, बन जाएंगे ऐसे इकलौते भारतीय

पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच चौथी भिड़ंत 6 अगस्त को फ्लोरिडा के लॉडरहिल (Lauderhill, Florida) में रात 8 बजे से होगी। इस मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) न केवल सीरीज जीतने उतरेंगे बल्कि वे छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम लिखना चाहेंगे। याद दिला दें कि तीसरे मैच के दौरान रोहित पीठ में एंठन की वजह से रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। लेकिन इस बार वे जब वापसी करेंगे तब 2 छक्के जड़ते ही इतिहास भी रच देंगे।

इतिहास रचने से 2 छक्के दूर रोहित शर्मा

वेस्टइंडीज के विरुद्ध चौथे टी20 में टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा नया इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। इसके लिए उनको महज 2 छक्के लगाने होंगे। अगर रोहित मैच में 2 छक्के लगा देते हैं, तो वे इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 400 छक्के पूरे कर लेंगे। ऐसा करने वे दुनिया के दूसरे और इकलौते भारतीय बन जाएंगे। इस मामले में हिटमैन से आगे केवल ही ओपनर है। वो ओपनर क्रिस गेल (Chris Gayle) हैं, जिन्होंने 441 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 529 छक्के उड़ाए हैं।

वहीं रोहित शर्मा ने ओपनर के तौर पर अपने इंटरनेशनल करियर के 264 मैचों में (सभी फॉर्मेट में) 398 छक्के लगाए हैं। 18 टेस्ट में उनके नाम 32 छक्के दर्ज हैं। जबकि 149 वनडे में 227 छक्के वे लगा चुके हैं। वहीं 97 टी20 में उनके छक्कों की संख्या 139 है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ओपनर

बतौर ओपनर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले ओपनिंग बल्लेबाजों में क्रिस गेल (529) पहले और रोहित शर्मा (398) दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल का नाम आता है, जिन्होंने 311 मुकाबलों के दौरान 349 छक्के मारे हैं। इसके बाद श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने 506 मैचों में 335 और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने 312 मैचों में 238 छक्के लगाए हैं।

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो