पूरे 4 साल बाद भारतीय टीम आयरलैंड के दौरे पर वापस लौट आई है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में भारत को 2 टी20 मैच खेलने हैं। पहला मैच 26 जून और दूसरा मैच 28 जून को डबलिन (Dublin) में खेला जाएगा। भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच कुल मिलाकर 3 टी20 मैच अभी तक खेले गए हैं और तीनों मैच भारतीय टीम ने जीते। चलिए देखते हैं आयरलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने भारत के पांच बल्लेबाज कौन हैं।
आयरलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा के नाम
आयरलैंड के खिलाफ अब तक खेले गए तीन टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बनाए हैं। रोहित के बल्ले से इन तीन मुकाबलों में 74.50 की औसत से 149 रन निकले हैं। इस दौरान हिटमैन के बल्ले से 2 अर्धशतक भी देखने को मिले। उनका हाई स्कोर 97 रनों का है। रोहित टी20 वर्ल्ड कप 2009 में 52 रनों की नाबाद फिफ्टी भी जड़ चुके हैं। इसके अलावा 3 मैचों में उन्होंने 6 छक्के भी उड़ाए।
दूसरे पायदान पर बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) मौजूद हैं। तीन में से दो पारी में बैटिंग करने वाले इस खिलाड़ी ने 79 रन आयरलैंड के विरुद्ध 79 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर एक और बाएं हाथ का खिलाड़ी शामिल है। ये खिलाड़ी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) हैं जिन्होंने एक मैच में 74 रन बनाए। केएल राहुल (KL Rahul) का नाम इस सूची में चौथे नंबर पर है। राहुल को आयरलैंड के खिलाफ एक मैच खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 70 रनों की पारी खेली।
इसके बाद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का नाम आता है। मौजूदा दौरे पर भारत की कप्तानी करने वाले हार्दिक ने 2 मैचों में 38 रन बनाए हैं। जिसमें 9 गेंदों में 32 नाबाद रनों की पारी भी शामिल है। इस दौरान हार्दिक का स्ट्राइक रेट 380.00 का रहा है।
बात करे विराट कोहली की तो उन्होंने 2 मैचों में केवल 9 रन बनाए हैं। जिसमें एक बार वो शून्य पर भी आउट हो चुके हैं। कोहली इस लिस्ट में नौवें पायदान पर हैं।
आयरलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले 5 भारतीय
खिलाड़ी | मैच | पारी | रन | औसत | हाई स्कोर | फिफ्टी |
रोहित शर्मा | 3 | 3 | 149 | 74.50 | 97 | 2 |
सुरेश रैना | 3 | 2 | 79 | 39.50 | 69 | 1 |
शिखर धवन | 1 | 1 | 74 | 74.00 | 74 | 1 |
केएल राहुल | 1 | 1 | 70 | 70.00 | 70 | 1 |
हार्दिक पांड्या | 2 | 2 | 38 | – | 32* | 0 |