Search
Close this search box.

IND vs NZ 3rd ODI, Stats Review: मैच में बने 15 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-गिल-सूर्या ने रचा इतिहास

IND vs NZ 3rd ODI, Stats Review: मैच में बने 15 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-गिल-सूर्या ने रचा इतिहास
IND vs NZ 3rd ODI, Stats Review: मैच में बने 15 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-गिल-सूर्या ने रचा इतिहास

IND vs NZ 3rd ODI, Stats Review: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत (IND vs NZ) ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने 386 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में कीवी टीम 41.2 ओवर में 295 रन बनाकर ढेर हो गई। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 101 और शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 112 रनों का शतक लगाया।

IND vs NZ 3rd ODI में बने 15 बड़े रिकॉर्ड

1. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रिकी पोंटिंग के साथ उनके 30 शतक हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर (49) पहले और विराट कोहली (46) दूसरे नंबर पर हैं।

2. शुभमन गिल (Shubman Gill) 3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा 360 रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने शिखर धवन (283) को पछाड़ दिया है।

3. इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 61 पारियों में ये कमाल किया।

ये भी पढ़ें | न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ होते ही बदल गया वनडे का बादशाह, भारत के सिर जड़ा नंबर 1 का ताज, देखें टॉप-10 लिस्ट

4. शुभमन गिल ने 112 रनों की पारी खेल वनडे करियर का चौथा आर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा सैकड़ा जमाया।

5. रोहित ने अपने वनडे करियर का दूसरा सबसे तेज शतक (83 गेंद) लगाया। उन्होंने नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ 82 बॉल में अपना सबसे तेज शतक लगाया था।

6. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने 28 बॉल में 54 रनों की पारी खेल वनडे में 9वां अर्धशतक पूरा किया।

7. सबसे तेज वनडे 4 शतक लगाने के मामले में गिल ने धवन को पीछे छोड़ दिया है। गिल ने 21 और धवन ने 24 पारी में चौथा शतक लगाया।

8. 3 विकेट लेकर शार्दूल ठाकुर (Shardul Thakur) ने वनडे में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं।

9. रोहित ने मैच में 6 छक्के लगाए। वे वनडे में सबसे ज्यादा छक्के (273) लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 351 छक्कों के साथ शाहिद अफरीदी पहले नंबर पर हैं।

10. बतौर कप्तान रोहित शर्मा के 138 अंतर्राष्ट्रीय छक्के हो गए हैं। उन्होंने एरॉन फिंच (138) ,एबी डिविलियर्स (137) और क्रिस गेल (135) को पीछे छोड़ दिया है।

11. 121 रन जोड़ने वाली रोहित-शुभमन की जोड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने के मामले में नंबर 1 बन गई है। उन्होंने सहवाग-गंभीर (201) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

12. डेवोन कॉनवे (Devon Conway) ने 138 रनों की पारी खेल तीसरा वनडे शतक लगाया। भारत के विरुद्ध उनका ये पहला शतक है।

13. कॉनवे ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 3000 रन पूरे कर लिए हैं। 65 इंटरनेशनल मैचों में उनके 3053 रन हो गए हैं।

14. 71 बॉल में कॉनवे भारत के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 57 गेंदों में शतक लगाने वाले माइकल ब्रेसवेल नंबर 1 हैं।

15. डेवोन कॉनवे (138) ने भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की तरफ से तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टॉम लैथम पहले (145) और माइकल ब्रेसवेल (140) दूसरे नंबर पर रहे।

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो