भारत-श्रीलंका पहले टी20 में बने 10 बड़े रिकॉर्ड, डेब्यू में शिवम मावी ने रच दिया इतिहास

भारत-श्रीलंका पहले टी20 में बने 10 बड़े रिकॉर्ड, डेब्यू में शिवम मावी ने रच दिया इतिहास
भारत-श्रीलंका पहले टी20 में बने 10 बड़े रिकॉर्ड, डेब्यू में शिवम मावी ने रच दिया इतिहास

भारतीय टीम (Team India) ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका (Sri Lanka) पर 2 रन से जीत हासिल की। टॉस हारने के बाद भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बोर्ड पर लगाए थे। जिसके जवाब में मेहमान श्रीलंका 20 ओवर में 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। 23 बॉल में 41 रनों की पारी खेलने वाले दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) प्लेयर ऑफ द मैच बने।

ये भी पढ़ें | डेब्यूमैन शिवम मावी के आगे धराशायी श्रीलंका, रोमांचक मैच में भारत ने 2 रन से चटाई धूल, सीरीज में 1-0 से आगे

भारत-श्रीलंका पहले टी20 में 10 बड़े देखने को मिले

1. तेज गेंदबाज शिवम मावी ने मैच में 22 रन देकर 4 विकेट झटके। वे डेब्यू मैच में होम ग्राउंड पर 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। प्रज्ञान ओझा (4/21) ने नॉटिंघम और बरिंदर स्रन (4/10) ने हरारे में 4 विकेट लेने का कमाल किया था।

2. टीम इंडिया ने वानखेड़े स्टेडियम में 50वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला। अब तक भारत ने इस मैदान पर 26 टेस्ट, 19 वनडे और 5 टी20I खेले हैं।

3. 29 रनों की पारी खेलने वाले हार्दिक पांड्या टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में युवराज सिंह से आगे निकल गए हैं। हार्दिक के नाम अब 1189 रन हो गए हैं। जबकि युवराज के खाते में 1177 रन हैं।

4. शुभमन गिल टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले 100वें और शिवम मावी 101वें भारतीय बने।

5. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ घर पर लगातार 11वां टी20I मैच जीता। आखिरी बार श्रीलंका ने भारत को 2016 में पुणे में हराया था।

6. श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने 45 रनों की पारी के दौरान 3 छक्के लगाए। तीसरा छक्का लगाते ही उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 100 छक्के पूरे कर लिए हैं।

7. टी20I में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारतीय टीम अभी तक अजेय है। हार्दिक की कप्तानी में भारत ने 6 में से 5 मैच जीते। जबकि एक मैच टाई हुआ।

8. श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने टी20 इंटरनेशनल में 50 मैच पूरे किए।

9. श्रीलंका के ऑफ स्पिनर महीश तीक्ष्णा ने शुभमन गिल के रूप में एक विकेट लिया। गिल के इस विकेट के साथ ही उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय जीवन में 50 विकेट अपने नाम कर लिए।

10. टी20 इंटरनेशनल में रनों के मामले में भारत की ये तीसरी सबसे करीबी जीत है। 2012 में साउथ अफ्रीका और 2016 में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम एक रन से जीती थी।

ये भी पढ़ें | IND vs SL ODI 2023: भारत की वनडे टीम में अचानक हुई इस दिग्गज की वापसी, बदल गया स्क्वाड

Photo of author

Manoj kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Comment