Search
Close this search box.

WPL 2024 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस मैच के बाद रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेस

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

WPL 2024 Points Table: विमेंस प्रीमियर लीग 2024 का 12वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। ये मैच दिल्ली ने 29 रनों से अपने नाम किया। दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली ने मुंबई को 20 ओवर में 163/8 के स्कोर पर रोक दिया।

8 अंक के साथ शीर्ष पर कायम दिल्ली कैपिटल्स

डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का धमाल जारी है। 12 मुकाबलों के बाद दिल्ली की टीम पहले पायदान पर कायम है। मुंबई को हराने के बाद 5 मैचों में 4 जीत और 1 हार के बाद उनके 8 अंक हो गए हैं। वे इस सीजन 8 अंक हासिल करने वाली पहली टीम है। बता दें कि टॉप-3 टीमें प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफाई करेंगी। 8 अंक हासिल करने के बाद दिल्ली का अगले स्टेज का रास्ता लगभग साफ हो गया।

तीसरे पायदान पर खिसकी मुंबई इंडियंस

दिल्ली के खिलाफ मिली 29 की हार के बाद मुंबई इंडियंस तीसरे स्थान पर फिसल गई। 5 मैचों में उनकी ये दूसरी हार है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक स्थान की बढ़त के साथ नंबर 2 पर पहुंच गई है। आरसीबी के खाते में भी 5 मैच में 3 हार शामिल है। भले ही दोनों टीमों के 6-6 अंक हैं। लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर बेंगलुरु को पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान मिला।

चौथे पायदान पर 4 पॉइंट्स वाली यूपी वॉरियर्स है। लगातार 2 मैच जीतने के बाद आरसीबी के विरुद्ध पिछले मैच में उनको हार मिली थी। अपने चारों मैच हारने के बाद सबसे नीचे पांचवें पायदान पर गुजरात जायंट्स मौजूद है।

WPL 2024 Points Table 2024 Updated

स्थानटीममैचजीतेहारेअंकनेट रन रेट
1दिल्ली कैपिटल्स5418+1.301
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु5326+0.242
3मुंबई इंडियंस5326+0.018
4यूपी वॉरियर्स5232-0.073
5गुजरात जायंट्स4040-1.804
DC vs MI मैच के बाद डब्ल्यूपीएल पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें