Search
Close this search box.

WPL 2024 MI vs DC: रोमांचक जीत के साथ मुंबई इंडियंस का आगाज, अंतिम गेंद पर दिल्ली से छीनी जीत

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

मुंबई इंडियंस (MI) ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) का आगाज शानदार जीत के साथ कर दिया है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) पर 4 विकेट से जीत दर्ज की। दिल्ली की टीम ने 5 विकेट पर 171 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने 4 विकेट बाकी रहते मैच की आखिरी गेंद पर जीत हासिल की।

4 विकेट से जीता मुंबई इंडियंस

दिल्ली कैपिटल्स के 172 रनों के टारगेट को चेज करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर की दूसरी गेंद पर तेज गेंदबाज मैरीजेन काप ने हेले मैथ्युज को शून्य पर डग-आउट रवाना कर दिया। इसके बाद यास्तिका भाटिया ने 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने नैट सीवर-ब्रंट (19) के साथ दूसरे विकेट लिए 50 रन जोड़े। दोनों खिलाड़ियों को अरुंधती रेड्डी ने अपना शिकार बनाया।

इसके बाद कप्तान हरमानप्रीत कौर ने यास्तिका भाटिया के साथ 56 और एमेलिया कैर के साथ 44 रन की साझेदारी निभाई। कैर ने 24 रन बनाए। जब अंतिम 2 गेंदों में मुंबई को 5 रन चाहिए थे, तब हरमानप्रीत आउट हो गई। उन्होंने 34 बॉल में 55 रन जड़े। अब मुंबई को एक गेंद में 5 रन की जरुरत थी। तब मैच जीताने का काम एस संजना ने आखिरी गेंद में छक्का लगाकर किया।

इस तरह मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाते हुए टारगेट पूरा कर लिया। दिल्ली के लिए अरुंधती रेड्डी और एलिस कैप्सी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। एक-एक सफलता मैरीजेन काप और शिखा पांडे को हाथ लगी।

दिल्ली कैपिटल्स ने दिया 172 रन का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस से पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बोर्ड पर लगाए। नंबर 3 की बैटर एलिस कैप्सी ने 53 बॉल में 75 रन की पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। वे तेजी से शतक की ओर बढ़ रही थी तभी एमेलिया केर ने उनको LBW आउट कर सबसे बड़ी सफलता दिलाई।

कैप्सी ने जेमिमाह रोड्रिग्स के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 40 गेंद में 74 रन और कप्तान मेग लैनिंग के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रन की भागीदारी निभाई। रोड्रिग्स के बल्ले से 24 बॉल में 42 और लैनिंग के बल्ले से 25 बॉल में 31 रन आए। मैरीजेन काप ने 16 रन का योगदान दिया।

नैट सीवर-ब्रंट और एमेलिया कैर ने 2-2 विकेट निकाले। एक विकेट शबनीम इस्माइल को मिला।

WPL 2024 MI vs DC: एक नजर संक्षिप्त स्कोरकार्ड पर

WPL 2024 MI vs DC: रोमांचक जीत के साथ मुंबई इंडियंस का आगाज, अंतिम गेंद पर दिल्ली से छीनी जीत
WPL 2024 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें