Search
Close this search box.

WPL 2023: किसके सिर सजेगी ऑरेंज-पर्पल कैप, आज फैसला, इन 2 खिलाड़ियों के बीच रेस

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
WPL 2023: किसके सिर सजेगी ऑरेंज-पर्पल कैप, आज फैसला, इन 2 खिलाड़ियों के बीच रेस
WPL 2023: किसके सिर सजेगी ऑरेंज-पर्पल कैप, आज फैसला, इन 2 खिलाड़ियों के बीच रेस

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 (Womens Premier League 2023) का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच रविवार को शाम 7:30 बजे ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। आज न केवल WPL की पहली चैंपियन टीम का फैसला होगा बल्कि ऑरेंज और पर्पल कैप पाने वाली खिलाड़ियों पर भी मुहर लग जाएगी।

ऑरेंज कैप के लिए इन 2 खिलाड़ियों के बीच रेस

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के लिए ऑरेंज कैप की जंग 2 खिलाड़ियों के बीच होने वाली है। ये प्लेयर दिल्ली कैपिटल्स की मेग लैनिंग और मुंबई इंडियंस की नताली सीवर-ब्रंट हैं। लैनिंग 8 मैचों में 351.66 की औसत से 310 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की फेहरिस्त में पहले पायदान पर हैं। उन्होंने 2 फिफ्टी लगाई।

वहीं सीवर-ब्रंट 9 मैचों में 272 रन बनाने के बाद तीसरे स्थान पर हैं। उनका बैटिंग एवरेज 54.40 का रहा है। उनके खाते में 4 अर्धशतक दर्ज हैं। दोनों प्लेयर्स के बीच 38 रनों का अंतर है।

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 में सबसे ज्यादा रन

मेग लैनिंग (दिल्ली कैपिटल्स)- 310

ताहिला मैकग्रा (यूपी वॉरियर्स) – 302

नताली सीवर-ब्रंट (मुंबई इंडियंस)- 272

सोफी डिवाइन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)- 266

हेले मैथ्यूज (मुंबई इंडियंस)- 258

मुंबई के खिलाड़ियों के बीच पर्पल कैप की जंग

उधर पर्पल कैप मुंबई इंडियंस के पास जाने की पूरी संभावना है। 9 मैचों में 16 विकेट लेने वाली यूपी वॉरियर्स की सोफी एकलेस्टन सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी हैं। इसके बाद लिस्ट में मुंबई की 4 गेंदबाज का कब्जा है। साइका इशाक, हेले मैथ्यूज, अमेला केर और इसी वॉन्ग शामिल हैं।

9 मैच में 15 विकेट झटक चुकीं बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज साइका इशाक पर्पल कैप की सबसे बड़ी दावेदार नजर आ रहीं हैं। उनको सोफी एकलेस्टन को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 बनने के लिए 2 विकेट की जरूरत है।

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 में सबसे ज्यादा विकेट

सोफी एकलेस्टन (यूपी वॉरियर्स)- 16

साइका इशाक (मुंबई इंडियंस)- 15

हेले मैथ्यूज (मुंबई इंडियंस)- 13

अमेला केर (मुंबई इंडियंस)-13

इसी वॉन्ग (मुंबई इंडियंस)- 12

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें